खास खबर

जमदग्नि महादेव वासा में महाशिवरात्रि हर्षोल्लास से सम्पन्न, शिव प्रतिमा का भव्य अनावरण।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही पिंडवाड़ा पँचायत समिति की वासा ग्राम पंचायत स्तिथ पुराण वर्णित जमदग्नि आश्रम जाबेजी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास एवम धूम धाम से मनाया गया।जिसको लेकर जमदग्नि आश्रम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियो ने अपूर्व तैयारियां की थी।

दोपहर एक बजे ग्राम पंचायत वासा भवन से भामाशाहों के स्वागत के बाद विशाल शोभा यात्रा ग्राम की मुख्य गलियों से झूमते गाते हर हर महादेव ओर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ जाबेजी महादेव मन्दिर पहुची।

जहाँ सत्संग हाल एवम कमल मध्य शिव प्रतिमा का मनोहारी भव्य अनावरण हुआ और रात्रि 9 बजे भव्य भजन संध्या के आयोजन में भामाशाहों के सम्मान के साथ ख्यातनाम लोक कलाकार जीवाराम देवासी एंड पार्टी ने अपने कलाकारों के साथ अपने भजनों से देर रात्रि तक हजारो शिव भक्तों को शिव भक्ति में झूमने को मजबूर कर दिया।

Categories