खास खबर

जिले में महाशिवरात्रि पर्व शिव मंदिरो में धुमधाम से मनाया गया

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही जिले में महाशिवरात्रि पर्व शिव मंदिरो में धुमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय में आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने भक्तो का ताता सवेरे से लगा था और लोग कतारबद दर्शन के लिए अपनी बारी का इन्तजार कर रहे थे।

नगर के देवेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, आपेश्वर महादेव, आम्बेश्वर महादेव, धारेश्वर महादेव एवं निकटवर्ती गांव मनोरा में भूतेश्वर महादेव, भूवनेश्वर महादेव डोडुआ, गोपेश्वर महादेव वरली, परशुराम महादेव कोजरा, रिछेश्वर महादेव नांदिया, जाबेजी महादेव वासा, सोमनाथ महादेव रोहिड़ा एवं माउण्ट आबू के अचलेश्वर महादेव मंदिर, वाश्तान्जी महादेव तथा काम्बेश्वर महादेव मंदिर में देर रात्रि तक हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयकारे में मंदिरो में शिव अर्चना, रूद्राभिषेक व जलाभिषेक देर रात्रि तक चलता रहा।

शिव के देवालयों में शिव भक्तों ने कही फलाहार तो कही दूध शरबत का भी आयोजन रखा है।शिवरात्री महापर्व को लेकर पुलिस प्रशाशन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबन्ध किये है।

Categories