खास खबर

लोकेश खंडेलवाल भाजपा नगर अध्यक्ष बने

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा सिरोही शहर भाजपा नगर अध्यक्ष पद पर ऊर्जावान, अनुभवी कार्यकर्ता लोकेश खण्डेलवाल को नियुक्त किया है, यह खबर मिलते ही नगर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई और सभी ने खंडेलवाल को शुभकामनाएं व बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

बुधवार को देर शाम भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार सिरोही जिले के छ मंडलों के मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। आज प्रदेश भाजपा ने प्रतीक्षारत कुल 17 मे से शेष बचे मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का पत्र जारी कर दिया उसके बाद सोशल मीडिया और दूरभाष आदि पर नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

उल्लेखनीय है कि सिरोही नगर अध्यक्ष पद पर नवनियुक्त लोकेश खंडेलवाल लंबे अरसे से पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें सीनियर पार्टी नेताओं के साथ काम करने का अच्छा अनुभव भी है। खंडेलवाल पूर्व में भाजयुमो नगर अध्यक्ष सहित करीब 12 साल तक भाजपा मीडिया जिला संयोजक व प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं, इसी प्रकार जन प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व के नगर पालिका मंडल सिरोही में दो बार सहवर्त सदस्य रह चुके हैं। इनका पार्टी संगठन में हमेशा सक्रिय योगदान रहा है और उनके अनुभव का लाभ मंडल में मिलेगा ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश भाजपा ने इसी प्रकार आबूरोड नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया, पिंडवाड़ा मंडल अध्यक्ष पद पर महावीर यति, भाखर मंडल अध्यक्ष भारमाराम गरासिया, स्वरूपगंज मंडल अध्यक्ष रूपाराम देवासी, शिवगंज मंडल अध्यक्ष माणक प्रजापत की नियुक्ति की है।

Categories