खास खबर

आदि शंकराचार्य ने देश की चारो दिशाओं में पीठ की स्थापना कर राष्ट्र एकता को मजबूत किया : विधायक लोढ़ा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही 09 फरवरी विधायक संयम लोढ़ा ने कहा है कि धर्म ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य की सोच थी कि उन्होंने चारों दिशाओं में पीठ की स्थापना की। उन्होंने संपूर्ण भारत के तीन बार पदयात्रा की और जन-जन में धार्मिक चेतना पैदा की वे स्वयं सदूर दक्षिण भारत में केरल प्रांत में पैदा हुए और संपूर्ण भारत के चेतना का प्रतीक बन गए।

लोढ़ा सिरोही तहसील के सियाकरा में चामुण्डा माता मंदिर के प्रतिष्ठा के मौके पर आस पास के गांवों के एकत्रित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी सांस्कृतिक धरोहर और ज्ञान का कोष है जिसका अध्ययन कर संपूर्ण समाज के निराशा को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपनिषद गीता ऐसे ग्रंथ है जिनके जरिए करोड़ो लोगों ने अपना ज्ञान वर्धन किया है।

लोढ़ा ने कहा कि पहले उपनिषद् की जानकारी सिर्फ भारत तक थी लेकिन दाराशिकोह ने इसका फारसी भाषा में अनुवाद किया जिसके कारण उपनिषद् का ज्ञान सम्पूर्ण मानव जाति तक पहुॅच सका। उन्होने कहां स्वर्ग और नरक कोई धरती के निचे और आकाश पर नहीं है हमारा कर्म ही इसी जीवन में स्वर्ग और नरक के अनुभव का निमित्त बनता है। उन्होने लोगों से पशुओ को उपयोग कर अनुपयोगी होने पर सड़कों पर न छोड़ने की अपील की।

इस अवसर पर संत बालक नाथ, सनपुर ठाकुर उगम सिंह देवड़ा, बरलूट ठाकुर नारायण सिंह, पूर्व सरपंच लक्षमण सिंह देवड़ा, भुरसिंह, भेरूसिंह, भावाराम चैधरी, मकनाराम चैधरी, कानाराम चैधरी, गोकलाराम देवासी, उकाराम देवासी, देवाराम पुरोहित, शिक्षक अर्जुन सिंह, कल्याण सिंह काकेन्द्रा सरपंच, विनोद पुरोहित, बाबूलाल माली, खेताराम माली, प्रकाश पुरोहित मौजूद रहे।

Categories