खास खबर

भाजपा ने चंदा प्राप्त करने का देश में 72 साल का रिकाॅर्ड तोड दिया - विधायक लोढा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्टर हरीश दवे

सिरोही विधायक संयम लोढा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार लोगो की तकलीफ बढाने का काम कर रही है। तीन दशक बाद किसी राजनैतिक दल को लोकसभा में 300 सीटे दी है

लेकिन उसकी बुनियादी समस्यायें हल करने की दिशा में प्रयास नही हो रहे है। बेरोजगारी बढ रही है, महंगाई बढ रही है, डालर के मुकाबले रूपया गिर रहा है, बैको का एनपीए बढ रहा है, प्रति व्यक्ति कर्जा बढ रहा है, कानून व्यवस्था चैपट है।

लोढा यहां बरलूट के सारणेश्वरजी प्रांगण में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2014 में दिल्ली में सरकार बनने पर किसानो से कर्जा माफ करने का वायदा किया था लेकिन भाजपा ने राष्ट्रीयकरण बैंको का एक रूपया भी माफ नही किया है,

इसके विपरित राजस्थान में अशोक गहलोत ने सहकारी संस्थाओ के दो लाख रूपये तक के कर्ज माफ कर दिये। भाजपा किसान को 20 रूपये रोजाना के हिसाब से दिये जाने वाले सालाना 7200 रूपये की योजना को किसान समृद्धि योजना बता रही है, जबकि वायदा किसानो को लागत पर 50 फिसदी मुनाफे का किया गया था।

लोढा ने कहा कि भाजपा ने चंदा प्राप्त करने का देश में 72 साल का रिकाॅर्ड तोड दिया। वर्ष 2019 में ढाई हजार करोड का चंदा प्राप्त कर सबका साथ सबका विकास के सपने को ठेंगा दिखा दिया। उन्होने कहा कि इसमें भी डेढ हजार करोड रूपये बोण्ड के जरिये प्राप्त कियें पूरी दुनिया में सबसे आलिशान कार्यालय वाली पार्टी बन गई है।

दिल्ली में 15 सौ करोड रूपये खर्च कर भाजपा ने अपना नया कार्यालय बनाया है। उन्होने कहा कि इतना ही नही हर राज्य की राजधानी और देश भर के जिला मुख्यालयो पर बेशकिमती जमीन इन्होने कार्यालय के नाम पर हथियाई है।

उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग के कल्याण के लिये काम किया, सबको आगे बढने का मौका दिया जिस देश में एक सुई भी नही बनती थी उसे दुनिया भर के देशो में अग्रणी पंक्ति में लाकर खडा किया है। यही कारण है कि लोग फिर से कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजर से देखते है। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र सांखला ने कहा कि स्थानीय निकाये के चुनाव में कांग्रेस को अच्छा परिणाम प्राप्त हुआ है और ग्रामीण क्षेत्र में भी डटकर मेहनत करनी है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने राज्य में कांग्रेस की सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किये, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। आबूरोड युआईटी के पूर्व चेयरमेन हरिश चैधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओ की एकजुटता से ही पार्टी की विजय होगी।

पूर्व प्रधान नीतिराजसिंह देवडा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, जेसाराम मेघवाल, पार्षद जितेन्द्र ऐरन, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, हिम्मत सुथार, मनोज पुरोहित आदि ने अपने विचार प्रकट किये।

इससे पूर्व सिरोही नगर परिषद में चुने गये नवनिर्वाचित पार्षदो का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पार्षद पिंकी रावल, ज्योति तोलानी, तलसाराम राणा, वसीम जयहिन्द, अनिल प्रजापत, विक्रमसिंह, तेजाराम, भरत हिरागर, मारूफ हुसैन का स्वागत किया गया। संचालन ब्लाॅक अध्यक्ष किशोर पुरोहित ने किया।

कार्यक्रम में दलपत पुरोहित सरपंच, पुनित अग्रवाल, भगवतसिंह डोडूआ, जोगाराम मेघवाल, तेजाराम मेघवाल, ईश्वर पुरोहित, भगवान पुरोहित, उम्मेदसिंह, प्रतापसिंह नून, उकाजी पुरोहित, वसंत भारती, मुकेश राव, घनश्याम चारण, प्र्रकाश पुरोहित, शंकर पुरोहित, मीरा रावल, पुरण कंवर, दशरथ सुथार, दिनेश, महेन्द्र हिरागर, दीपाराम चैधरी, राजेन्द्र जाखोडा, दशरथ नरूका, मुख्तियार खान, खीमसिंह, हिना भाटी, नाॅटीसिंह, मुस्ताक रामपुरा, छगन सुथार, रजनी मेघवाल, लक्ष्मण लोहार आदि कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Categories