खास खबर

नौकरिया घट रही है, स्किल इण्डिया भूल चुके है, मेक इन इण्डिया दूर का सपना बनकर रह गया, अर्थ व्यवस्था दम तोड रही है : विधायक लोढ़ा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

शिवगंज विधायक संयम लोढा ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार को देश हित में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर एनआरसी का निर्णय जन हित में वापस ले लेना चाहिये।

उन्होने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नही है और भाजपा राजनैतिक लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तेजना पैदा कर रही है। उन्होने कहा कि कोई संसद और विधानसभा प्रजा से बढकर नही है। कांग्र्रेस कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर वास्तविकता से लोगो को अवगत करवाना चाहिये।
लोढा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुखधाम परिसर में शिवगंज ब्लाॅक काग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ की गुरूवार को बुलाई गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होने कहा कि असम में 16 सौ करोड रूपये खर्च कर करवाई गई एनआरसी का कोई फायदा नही हुआ। गरीब और वंचित तबके के हिन्दुओ और मुसलमानो को बेहद अपमानित होना पडा है। वहां की शान्ति भंग हो चुकी है। पूरे देश में एनआरसी कराने का खर्चा करीब 70 हजार करोड रूपये है और भाजपा जिस 3 करोड लोगो के गैर नागरिक होने का दावा कर रही है। उनके शरण केन्द्रो का खर्चा 3 लाख करोड रूपये होने का अनुमान है।

भारत मूल के नागरिक यदि जरूरी दस्तावेज नही दे पाये तो उनकी नागरिकता का क्या होगा। नागरिकता संशोधन विधेयक तीन बाहरी देशो से आने वाले कुछ धर्म के लोगो को नागरिकता देने की बात कह रहा है। उन्होने कहा कि ताज्जुब कि बात है कि बिना पढे ही और समझे ही वकील तक हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बन रहे है।

लोढा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, नौकरिया घट रही है, स्किल इण्डिया भूल चुके है, मेक इन इण्डिया दूर का सपना बनकर रह गया, अर्थ व्यवस्था दम तोड रही है, बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है, अराजकता का माहौल है, छात्र, युवा पुलिस बर्बरता का सामना कर रहा है।

लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व मुख्य सचेतक रतन देवासी ने कहा कि एक वर्ष के अल्प समय में विधायक संयम लोढा ने सिरोही शिवगंज क्षेत्र में अनेक महत्वकांशी कार्य स्वीकृत किये है। जिससे 10 वर्ष के विकास का घाटा पूरा हो सकेगा। उन्होने कहा कि मेडिकल काॅलेज, स्टेडियम, टाउनहाॅल, इनडोर स्टेडियम, शिवगंज के ग्रामीण क्षेत्र में जवाई बंध का पानी देने की डीपीआर बनाना जैस महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र की उपलब्धि है।

उन्होने कांग्रेसजनो से अपील की कि वे पूरी मेहनत से काम कर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाये। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीबो को दिये जाने वाला 1 रूपये किलो गेहूं पुनः शुरू किया गया।

जिनको 500 रूपये पेंशन मिल रही थी उनको बढाकर 750 रूपये किये गये। जिनको 750 रूपये पेंशन मिल रही थी उसको बढाकर 1000 रूपये किया गया। किसानो के सहकारी संस्थाओं के दो लाख रूपये के कर्ज माफ किये गये। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र सांखला ने कहा कि पूरी एकजुटता से पंचायतीराज चुनाव लडना है। शिवगंज नगर पालिका अध्यक्ष वजींगराम घांची ने कहा कि हमे सेवा करके लोगो का भरोसा कायम रखना है। पूर्व यूआईटी चेयरमेन हरिश चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जनहितकारी फैसलो से लोग प्रसन्न है और दावा किया कि कांग्रेस जिला परिषद एवं पंचायत समितियो में बोर्ड बनायेगे।

पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, श्रीमती हंजा मेघवाल, पूर्व उपप्रधान राजेन्द्र रावल, एसटी जिलाध्यक्ष निबाराम गरासिया, धीराराम देवासी, मंगल मीणा, नरपत सरगरा आदि ने विचार प्रकट किये। संचालन ब्लाॅक अध्यक्ष हरिश राठौड ने किया। इससे पूर्व शिवगंज नगर पालिका में जीते सभी पार्षदो का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

Categories