खास खबर

जन्मदिन मना बच्चों को स्टेशनरी वितरित की।

श्री साईनाथ सेवा संस्थान की ओर से चलाए जा रहे प्राथमिक विद्यालय में वंदना परमार पुत्री अशोक परमार ने अपना 22 वा जन्मदिन मनाते हुए बच्चों के साथ केक काटकर उनका मुंह मीठा करा उन्हें खुशी के पल दिए। साथ ही उनमें कॉपी, किताबें, टोफियाँ आदि वितरित की।

उनके साथ उनकी माता श्रीमती उर्मिला प्रजापत एवं उनकी बहन कोमल प्रजापत मौजूद थी।

विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रतन लाल पुरोहित ने कुमारी वंदना का आभार प्रकट करते हुए छोटी उम्र में उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की।
विद्यालय संचालक विजय त्रिवेदी ने बताया कि निराश्रित, कच्ची बस्तियों एवं आदिवासी क्षेत्रों में जीवन यापन करने वाले इन नौनिहालों में साक्षात ईश्वर के दर्शन होते हैं। अपना जन्म दिवस इन मासूमों के साथ मना इन्हें खुश करना साक्षात ईश्वर को प्रसन्न करने समान है।

इस अवसर ईशा अग्रवाल, दीपिका कुंँवर, कुसुमलता पुरोहित, डिंपल त्रिवेदी, सुरेंद्र सिंह आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद थे।

Categories