खास खबर

नारायण पुरोहित ने की भाजपा जिलाध्यक्ष की हेट्रिक

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्टिंग हरीश दवे

सिरोही आकंठ भीतरघात, अन्तर कलह व गुटबाजी की शिकार भारतीय जनता पार्टी गत विधानसभा चुनावो में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के पराजय के बाद बिखर सी गई और तत्समय जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी को हटाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष की बागडोर कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मिली

लेकिन वो जिला कार्यकारिणी व मण्ड़लो में फेरबदल नहीं कर पाये और इसी दौरान हुए नगरपरिषद् व नगरपालिका के चुनावो में भी सिरोही व शिवगंज के बोर्ड गंवाने पडे। जिला भाजपा संगठन के हालात प्रदेश नेतृत्व को ज्ञात होने से इस बार मनोनित हुए प्रदेश के अन्य जिलो के जिलाध्यक्ष के साथ सिरोही जिला भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर तीसरी बार नारायण पुरोहित को संगठन ने विश्वास जताते हुए मनोनीत किया गया है।

बिती रात्री प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेंद्र गहलोत ने उनके नाम की घोषणा की। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारीओ व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी एवम नियुक्ति के लिए प्रदेश संघटन का आभार जताया।

पुरोहित लगातार दूसरी बार व संघटन में तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। संघ पृष्टभूमि से पुरोहित संघ के लघु उद्योग भारती में सिरोही नगर इकाई अध्यक्ष रहकर भी सेवा दे चुके हैं।पुरोहित भाजपा में संस्थापक सदस्य,रेवदर मंडल मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य,दो बार जिला उपाध्यक्ष पद पर रहकर सेवाए दे चुके हैं। पुरोहित के पारिवारिक पृष्ठभूमि से इनके पिताजी छोगा राम पुरोहित जनसंघ कार्यकर्ता एवं जिला उपाध्यक्ष व रेवदर तहसील के जीरावल के सरपंच भी रह चुके हैं।पुरोहित ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों स्थानीय संगठन नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे सभी के सहयोग से ईमानदारी से निभाएंगे।पुरोहित ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में उनकी प्राथमिकता रहेगी की पार्टी के निष्ठावान, सक्रीय कार्यकर्ताओं का प्राथमिकता से चयन हो जिससे अधिक से अधिक भाजपा का परचम लहराए ओर हर पंचायत में भाजपा विकास की गंगा बहाये।

नारायण जी पुरोहित को तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के सिरोही जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया व प्रदेश भाजपा का आभार व्यक्त किया इस अवस पर हरीश दवे, विरेन्द्र एम चैहान, रोहित खत्री, हेमलता पुरोहित, प्रवीण राठौर, रमजान खान, कांतिलाल पुरोहित, चिराग रावल, गोविंन्द पुरोहित, दीपाराम पुरोहित, आदि गणमान्य जन उपस्तिथ थे।

Categories