खास खबर

धरना व उपवास कार्यक्रम में भाजपा के संगठन का अन्तर कलह व भीतरघात भी उजागर हुआ।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता बदहाल: पुरोहित

सिरोही प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार की एक साल की नाकामियों को उजागर करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार पहली सालगिरह पर जश्न मना रही है

उसके कार्यकाल का विरोध में सांकेतिक उपवास रखकर कांग्रेस सरकार की नीतियों की कडी आलोचना करते हुए जनता के साथ वादाखिलाफी पर भाजपा नेता जमकर बरसे। इस दौरान गत नगरपरिषद् चुनावो में टिकट वितरण व पार्टी की हार को लेकर नगर उपाध्यक्ष जब्बरसिंह चैहान ने कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा किया

जिसे पदाधिकारियों ने समझा बुझाकर शान्त किया व उपवास व धरना कार्यक्रम के बाद सिरोही नगर मण्ड़ल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित के आवास पर नगरपरिषद् में भाजपा की हार पर समीक्षा बैठक की ओर आरोप प्रत्यारोप जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित व पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चोधरी की मौजूदगी में लगाये। आगामी पंचायती राज चुनावो को देखते हुए संगठन घाट पर पार्टी का व प्रदेश व्यापी धरना व उपवास कार्यक्रम में संख्या ठीक रही पर संगठन का अन्तर कलह व भीतरघात भी उजागर हुआ। 

सुभाष गार्डन के संगठनघाट पर भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की है जो वादे कांग्रेस ने जनता से किये थे उनको पूरा करने में विफल रही। जिसमें दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ करने, बेरोजगारी भत्ता देने, बिजली की दरों को बढोत्तरी की। कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे हो गये है उसके बाद भी विकास के सारे कार्य ठप पडे है जिसको लेकर आज कांग्रेस की बरसी मनाई गई। 

जिलाध्यक्ष पुरोहित ने कहा कि सिरोही के विधायक संयम लोढा झूठा श्रेय लेने में लगे हुए है तत्कालीन भाजपा सरकार में जो कार्य सेक्शन हुए थे उनकी वा वाही ले रहे है। स्थानीय विधायक पता नही निर्दलीय विधायक है या कांग्रेस के विधायक है। अगर उनको कांग्रेस टिकट मिला होता तो परिणाम दूसरा ही होता जिसका परिणाम दो बार आगे भुगत चुके है।

उन्होनें कहा कि मेडिकल काॅलेज में भाजपा की केन्द्र सरकार का 60 प्रतिशत भागीदारी है बेनर लगाने व सोसियल मिडिया पर वा वाही लूटने से कुछ होने वाला नही है जनता सब देख रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी ने देश में आपातकाल लगाया था लोकतंत्र की हत्या के विरोध आवाज उठाने वाले लोकतंत्र सेनानी के लिए तत्कालीन भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधी चालू थी लेकिन वो गहलोत सरकार ने आते ही बंद कर दी। 

जिला प्रमुख परसरामपुरिया ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमरा गई है अपराध इस कदर चरम पर है कि अपराधीयों में कोई खौफ बचा नही है। आये दिन बलात्कार जैसे घटना सूनने में आ रही है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार दिनों दिन बढ रहे है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही किसानों का बेहाल है गांवों में बिजली कटौती से किसान परेशान है। किसानों के कर्जमाफ नही होने से बेदहाल स्थिति में है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा हो चुका है लेकिन सरकार दिल्ली से जयपुर आने जाने में व्यस्त है। जनता की कोई सुनवाई नही है। 

विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार बढ रहे है। आये दिन दलितों, गरीब किसानों, महिलाओं की घटना सुनने में आ रही है। उन्होनें कहा कि स्टेट हाईवे पर टोल टेक्स चालू करने पर आम जनता पर बोझ बढ गया है। 

जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मौकें पर विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, दीपाराम पुरोहित, रोहित रावल, हेमंत पुरोहित, सुरेश सगरवंशी, मांगूसिंह बावली, महिपाल चारण ओर कई पदाधिकारीयों ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर प्रधान प्रज्ञा कुंवर, उपप्रमुख कानाराम चोधरी, जिला महामंत्री मदनसिंह देवडा, कालूराम जणवा पूर्व सभापति ताराराम माली, जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, अशोक पुरोहित, हेमलता पुरोहित, मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठोर, प्रकाश मेघवाल, मनीष मोरवाल, रक्षा भंडारी, योगेन्द्र गोयल, मंडल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत, हीदाराम माली, नरपतसिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, अरूण ओझा, जुजारसिंह, बाबूभाई पटेल, अरूण परसरामपुरिया, जयसिंह राव, मोहन माली, प्रताप परमार, धनाराम मीणा, प्रकाश पटेल, जब्बरंिसंह, कपूर पटेल, रामेश्वर कंसारा, प्रवीण राठोर, मगन मीणा, ओर कई सैंकडों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categories