खास खबर

भाजपा हुई भितरघात की शिकार,कोंग्रेस पहुंच सकती है 26 पार

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

विधायक संयम लोढा की कूटनीति में भाजपा धराशायी,चार निर्दलीय ने दिया कोंग्रेस को समर्थन

सिरोही नगर परिषद के चुनावों में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ ने भाजपा इस बार पच्चीस पार का नारा दिया था ।पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की लोकल और भविष्य की राजनीति में सभापति धनपत सिंह ,समर्पित कार्यकर्ता,जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हरीश दवे, अनिल सगरवंशी,जबरसिंह चौहान,चिराग रावल ,अनिता राठौड़ का टिकट काटना आत्मघाती कदम साबित हुआ

ओर विधायक संयम लोढा की बी टीम साबित हो रहे भाजपा जिला संगठन और जन प्रतिनिधियों की राजनीति में भाजपा दहाई का भी आंकड़ा पार नही कर सकी और नो अंकों में सिमट गई। और 40 साल बाद विधायक संयम लोढा के कुशल नेतृत्व ओर बूथ ओर मीडिया मेनेजमेंट में उन्होंने 35 वार्डो में स्वयं टिकट बाटे ओर जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य की एक नही चलने दी।और भाजपा प्रत्याशियो को घेरते हुए नुक्कड़ सभा ओर ज़न सभा मे अपने वाक बाणों से नगर परिषद के कोभांड पे ऐसा प्रहार किया कि भाजपा 26 वार्डो में हार गई।जबकि अनुभवी ओर नए चेहरे मैदान में उतार विधायक लोढा के नेतृत्व में कोंग्रेस ने 22 सीट जीत इतिहास रचा।

ओर आज उन्होंने अपने सिरोही के निवास स्थल पे भाजपा के बागी, भाजपा सभापति ओर निर्दलीय पार्षद धनपत सिंह राठौड़ ओर उनकी निर्दलीय पार्षद पत्नी श्रीमती अनिता राठौड़,ओर कोंग्रेस भाजपा दोनो को हराने वाले युवा अनिल सगर वंशी ओर निर्दलीय अम्बा प्रजापत का समर्थन कोंग्रेस के पक्ष में हासिल कर भाजपा के राजपूत,सगरवंशी माली,ओर कुम्हार समाज भाजपा के परम्परा गत वोट बैंक में भयंकर सेंधमारी कर भाजपा में कहर बरपाते सिरोहो नगर परिषद में कोंग्रेस को 26 पार हो सकते हैं और अगर भाजपा सभापति का प्रत्याशि उतारती है तो क्रॉस वोटिंग के मंडराते खतरे में भाजपा का एक एक एससी, एसटी पार्षद भी कोंग्रेस को समर्थन देने को बेकरार है।

विधायक संयम लोढा की राजनीति और भाजपा में उनकी गहरी सेंधमारी से उन्होंने भाजपा की भितरघात में अनेक दिग्गज प्रत्याशियो को चुनावो में धराशायी कर नगर परिषद में भाजपा को अल्प मत लाया।ओर अपने निवास स्थल पे स्पेशियल रसगुल्ले चारो निर्दलीयों को खिला भाजपा पे कहर बरसाया।

विधायक लोढा की जन सभा भाजपा बोर्ड के भरस्टाचार ओर करोड़ो के घोटालो का राजफाश के बाद चली संयम लहर में भाजपा इस बार पिट के रह गई और नगर परिषद में भाजपा में सभापती पद के दावेदार वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह चौहान मात्र 19 मत,जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित 57 मत प्रदेश भाजपा नेता सुनील व्यास 27मत, हेमलता पुरोहित72 मत से पार्टी की भितरघात का शिकार हुए ओर पराजय को अग्रसर हुए।

अपने निवास स्थान पे चार निर्दलीयों का समर्थन लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिले की राजनीति में परिवर्तन के बाजीगर विधायक संयम लोढा ने कहा कि यह जीत कोंग्रेस सरकार के 10 साल करवाये विकास कार्यो का नतीजा है ओर जनता ने भाजपा के भरस्टाचार को सिरोही से नकार दिया है।गत पांच साल में भाजपा के स्वायत शाशि संस्थानों का भरस्टाचार भाजपा को ले डूबा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सिरोही नगर परिषद ही नही शिवंगज,माउंट आबू,पिंडवाड़ा में भी बोर्ड बनाएगी ओर आबूरोड़ में भी भरस्टाचार का प्रतीक भाजपा का बोर्ड जाएगा।भाजपा जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हरीश दवे ने चुनाव परिणामो के बाद कि राजनीति और सभापती के प्रश्न पे कहा कि जिले की चारो स्वायत्त शाशि संस्थाओं में अगर कोंग्रेस का बोर्ड बनता है तो उंसमे विधायक संयम लोढा की अहम भूमिका होगी।

मेरा टिकट भूमाफिया ओर जातिवाद ने भले कटाया लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने मेने चुनाव प्रभारी को दावा किया था कि वार्ड नम्बर 17 ओर बीस में भाजपा को जीता के रहूंगा दोनो सीट भाजपा के खाते में है।आज भाजपा की विजेता प्रत्याशी गीता पुरोहित ने अपने वार्ड में विजयी जुलूस निकाला।।

जिले में हालांकि माउंट आबू के क्षत्रप रतन देवासी ने 25 वार्डो में कोंग्रेस को 18 पार्षदो की जीत दिला भाजपा को 6 सीट में सिमटा माउंट आबू फतह कर लिया है और एक निर्दलीय उनके साथ है।पिंडवाड़ा नगर पालिका में विधायक समाराम गरासिया के बरकरार लोकप्रियता के ग्राफ में भाजपा 25 वार्डो में 13 सीट जीत कर सिरमौर है जहां कोंग्रेस 8 ओर निर्दलीय चार के अलावा भाजपा को तीन पार्षदो की क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ सकता है।

विधायक संयम लोढा के गृह नगर शिवंगज नगर पालिका के 35 वार्डो में कोंग्रेस 15 भाजपा के 13 ओर निर्दलीय सात पार्षद जिनकी कमान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के सुपुत्र मनीष सर्राफ के हाथ मे है जो पूर्व गृह मंत्री गुलाब जी कटारिया के संपर्क में भाजपा का बोर्ड बनाने की जुगत भिड़ा रहे है।पर तीन निर्दलीय पार्षदो के बूते शिवंगज के खांटी नेता राजेन्द्र सोलंकी के हाथ मे शिवंगज नगर पालिका अध्यक्ष की चाबी है।सिरोहि विधानसभा क्षेत्र की सिरोहि नगर परिषद ओर शिवंगज नगरपालिका में एक जैन का सभापति बनना तय है।अगर शिवंगज में कोंग्रेस के जीते पार्षद हबीब शेख,प्रवीण जैन, निर्दलीय पुष्पा जैन या मनीष सर्राफ किसपे दांव लगाते है

इसे के ऊपर सिरोही नगर परिषद के सभापती का भविष्य टीका है।।सिरोहि नगर परिषद में सभापति की दावेदारी में पांचवी बार जीते कोंग्रेसी पार्षद जीतू सिंघी, महेंद्र मेवाडा, अखिलेश मोदी, ईश्वर सिंह की प्रबल दावेदार माने जा रहे है पर राजनीति के चतुर खिलाड़ी संयम लोढा सिरोही नगर सभापति के लिए युवा चेहरे और यूथ आइकॉन पर भी दांव लगा सकते है

Categories