खास खबर

सिरोही नगर में चुनावी समर का घमासान चरम पर, प्रत्याशियो ने झोंकी पूरी ताकत।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

सिरोही नगर परिषद चुनावो के घमासान में पार्षद बनने की किस्मत आजमा रहे भाजपा कोग्रेस ओर निर्दलीय बागी प्रत्याशियो के भोंपू प्रचार के शोर गुल में शहर वासी परेशान हो रहे है। गली मोहल्ले प्रत्याशियो के पोस्टरों से अटे पडे है।

भाजपा कोग्रेस महिला प्रत्याशी, निर्दलीय प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोट पाने की जुगत भिड़ा रहे है। भाजपा के प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा टारगेट मिशन 25 को पूरा करेगी और भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होने भाजपा प्रत्याशियो के समर्थन में अनेक वार्डो का दौरा किया।

सभापति के दावेदार कोग्रेस वार्ड नंबर 2 के प्रत्याशी महेंद्र मेवाडा ने कहा कि विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में सिरोही नगर परिषद के चुनाव लडे जा रहे है। कांग्रेस ने अनुभवी व युवा चेहरो को चुनावी मैदान में उतारा है और सभी प्रत्याशी विधायक संयम लोढा के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार के करवाये विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच में जा रहे है और भाजपा के पांच साल के शासन काल के भ्रष्ट्राचार को उजागर कर रहे है सिरोही में परिवर्तन की लहर चल चुकी है

 

और कांग्रेस का बोर्ड इस बार शहर के विकास के लिये बनेगा यह जनता ठान चुकी है। 

शहर की सामान्य सीटो पर घमासान तेज हो गया है। जिसमें वार्ड नं. 6 भाजपा के अशोक पुरोहित व कांग्रेस के अखिलेश मोदी को निर्दलीय निलेश मालवीय, चम्पालाल सेन व उकाराम माली जबरदस्त चुनौती दे रहे है। वार्ड नं. 03 में विरेन्द्रसिंह चैहान को घेरने में कांग्रेस पार्षद जितेन्द्र ऐरन ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है। वार्ड नं. 21 में भाजपा के सुनिल व्यास को कांग्रेस से अनिल चैहान के अलावा भाजपा के बागी जितेन्द्र खत्री उनके लिये खतरे की घंटी बजा रहे है।

ब्राह्मण बाहुल्य वार्ड नं. 20 में अरूण ओझा का मुकाबला कांग्रेस के दिनेश्वर पुरोहित से है लेकिन ओझा को उनकी ही जाति के महेन्द्र व्यास, राजकुमार के वोट काटने व निर्दलीय अलका मोदी व रोहित गुप्ता से तगडी चुनौति मिल रही है। वार्ड नं. 17 महिला सामान्य सीट पर गीता जयगोपाल पुरोहित का मुकाबला कांग्रेस की मंजु प्रजापत से है जिसमें निर्दलीय प्रिया त्रिवेदी और रितु खत्री वोट काटते है या निर्दलीय सीट निकालते है यहां पर मुकाबला त्रिकोणात्मक हो गया है। वार्ड नं. 19 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज पुरोहित के सामने भाजपा के दिनेश कंसारा से ज्यादा कडी टक्कर निर्दलीय प्रत्याशी हिम्मत छीपा से लेनी पड रही है। भाजपा के जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हरीश दवे ने भाजपा के प्रदेश से नियुक्त पदाधिकारियो को हालात बताने के बाद कहा कि संगठन ने सुनियोजित चुनाव नही लड़े तो संगठन के निराशाजनक हालात परिणामो पे असर करेंगे।

Categories