खास खबर

पहले दिन गरबा मंडलों दिखी लोगों की भीड़

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

संयोजक हरीश दवे

देवनगरी सिरोही में नवरात्र महोत्सव के पहले दिन जगह-जगह गरबा का आयोजन हुआ यह गरबे 9 दिन तक चलेंगे और इस गरबे के लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी रहती है और महलों में भी छोटे-छोटे गरबा का पांडा दिख जाता

 

गरबे का आयोजन कुछ मोहल्लों में जहां बड़ी ब्रम्हपुरी, छोटी ब्रह्पुरी, सम्पूर्णानंद कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड ,भटकडा अनेक छोटे गरबा पंडालों में रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक गरबे चले फिर महा आरती हुई।शहर के प्रमुख नवरात्र महोत्सव रामझरोखा मैदान में जगदम्बे नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने पंडाल में गरबा नृत्य किया।वही बड़ी ब्रम्हपुरी में गोरवाल समाज महिला मित्र मंडल ने मध्य रात्रि तक गरबा नृत्य किया और महा आरती हुई।हालांकि छिटपुट बारिश से गरबो में व्यवधान रहा।।नवरात्रि महोत्सव में माउंट आबू के अर्बुदा देवी,भद्रकाली आबूरोड, आरासुरी अम्बाजी,में श्रद्धालु देवी भक्त देश के अन्य भागों से दर्शनार्थ पहुचे।

Categories