खास खबर

हेमलता शर्मा जिलाध्यक्ष के पद पर यथावत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेहना रियाज से प्राप्त निर्देशों अनुसार श्रीमती हेमलता शर्मा पूर्व सरपंच कालन्द्री को लगातार महिला जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है

कार्यकुशलता को देखकर और पूर्व में किए गए कार्य को ध्यान में रखकर संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए फिर से पांचवी बार महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर छाई।

कार्यकर्ताओं ने हेमलता शर्मा का स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष रेहना रियाज के आदेश की पालना में गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर हेमलता शर्मा कार्य भार ग्रहण करेगी।

आगामी नगरपालिका के चुनावों व पंचायती राज विभाग के चुनावों के मध्य नजर शीघ्र ही कार्यकारिणी में बदलाव व नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

Categories