खास खबर

भारतीय जनता पार्टी अनादरा मंडल की बैठक आयोजित

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

संयोजक हरीश दवे

सिरोही भारतीय जनता पार्टी अनादरा मंडल की बैठक मंडल संयोजक लक्ष्मी नारायण जी एवं सहसंयोजक गंगा सिंह जी के अतिथिय एवं मंडल अध्यक्ष डाया लाल जी दवे की अध्यक्षता में गुलाबगंज अंजनी माता मंदिर में संपन्न हुई। मंडल संयोजक लक्ष्मी नारायण जी ने संगठन संरचना के लिए मंडल के शक्ति केंद्र एवं बूथों के प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में मंडल अध्यक्ष डायालाल दवे ने सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर मंडल के 8 शक्ति केंद्र बनाकर उनके संयोजक नियुक्त किए एवं संयोजको को अपने-अपने शक्ति केंद्र पर सक्रिय सदस्यों को बूथ प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री मदन सिंह थल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सिंह देवड़ा ,दीपाराम चौधरी ,मंडल महामंत्री झाला राम पुरोहित, नरसाराम चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पिथापूरा, अनादरा सरपंच केसाराम कोली, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण कोली, दोला राम कोली, रणछोड़ कोली ,मंडल उपाध्यक्ष दीपाराम चौधरी ,महिपाल सिंह मालगांव ,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चौपा राम चौधरी, मगनलाल कोली, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूराराम चौधरी ,सुल्तान सिंह थल, केसर सिंह नागणी, पारस जी पुरोहित, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categories