खास खबर

सतीश पुनिया के प्रदेश भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सिरोही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं खुशी मनाई

सिरोही ब्यूरो न्यूज़


राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश पुनिया के प्रदेश भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सिरोही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय ओर सरजावाव दरवाजे परखुशी का इजहार करते हुए पुनिया के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी और पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर सतीश पूनिया के मनोनयन पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को आभार जताया और कहा कि श्री पुनिया जी के मनोनयन से पूरी पार्टी में जोश और साहस का संचार हुआ है और भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।

 

इस अवसर पर भाजपा के सभापति धनपत सिंह राठौड़, पूर्व सभापति ताराराम माली,नगर अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, हेमलता पुरोहित जिला संयोजक सदस्य्ता अभियान योगेंद्र गोयल,नारायण देवासी मीडिया सम्पर्क प्रमुख हरीश दवे,लोकेश खण्डेलवाल,अनिल सगरवंशी,जबर सिंह चौहान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categories