खास खबर

देवधरा में गणेश महोत्सव धूम

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

संयोजक हरीश दवे

देवधरा में गणेश महोत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विभिन्न समाज के देवालयों ओर गणेश मन्दिरो में गणपति बप्पा मोरया की गूंज मिली।

विभिन्न संगठनों और व्यापार मंडलो ओर मोहल्लों में भी गणपति स्थापना हुई।शाम को शहर के प्राचीन खारी बावड़ी स्थित गणेश मंदिर से भगवान गणेश की शोभा यात्रा सदर बाजार से गणेश मण्डल ,व्यापार मंडल के साथ सहर के विभिन्न चौराहों से गुजरी ,शोभा यात्रा में गणेश मंडलो की भगवान गणेश की झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा का जगह जगह नगर वासियो ने पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया।

शोभा यात्रा में युवा जम कर डीजे की धुन में गणपति बप्पा मोरया के संगीत में थिरक रहे थे।सम्पूर्ण शोभा यात्रा के स्वागत में समूचे मार्ग पर मानव मेदनी उमड़ पड़ी थी।स्वयंसेवी संस्थाओं ने जगह जगह पीने के पानी और शर्बत की व्यवस्था की थी।।

इस दौरान जिला पुलिस प्रशाशन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए थे।पुलिस उप अधीक्षक सिरोही ओम कुमार और सीआई बुद्धाराम विश्नोई सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर कड़ाई से नजर बनाए हुये थे ।

शोभा यात्रा के रात्रि बड़ी ब्रम्हपुरी, छोटो ब्रम्हपुरी सभी देवालयों में महा आरती हुई।और प्रसादी का वितरण हुआ।

Categories