खास खबर

भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू का 11 एवं 12 सितम्बर को जिले के दौरे पर

सिरोही, 02 सितम्बर। भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू का 11 एवं 12 सितम्बर को जिले में आबूरोड एवं आबूपर्वत पर यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिला कलक्टर ने जानकारी देकर बताया कि माननीय राष्ट्रपति 11 सितम्बर को प्रातः 10.35 बजे मानपुर हवाई पट्टी आबूरोड पहुंचेंगे। आबूरोड के ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय शांतिवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर आबूपर्वत के लिए प्रस्थान करेंगे। आबूपर्वत में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम आबूपर्वत में करेंगे। 12 सितम्बर को प्रातः 10 बजे आबूपर्वत से प्रस्थान कर 10.30 बजे आबूरोड की मानपुर हवाई पट्टी पहुचकर उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Categories