खास खबर

गायत्री परिवार द्वारा गर्भवती एवं उनके परिवार के लिए एक विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू

सिरोहीवाले न्यूज ब्यूरो
हरीश दवे

सिरोही। बच्चों को संस्कारवान बनाना है तो गर्भावस्था के दौरान ही इसके लिए प्रयास शुरू करना होगा। गायत्री परिवार द्वारा इसी थीम पर गर्भवती एवं उनके परिवार के लिए एक विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया। गायत्री परिवार की ओर से आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की थीम पर इस अभियान के तहत रविवार को शहर के वार्ड नं. 5 राठोड लाईन में 5 महिलाओं का पुंसवन संस्कार किया गया। गायत्री शक्ति पीठ के ट्रष्टी एवं मीडिया प्रभारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बाल महिला विकास विभाग की श्रीमति मंजुला खत्री, उषा कलावंत, मुमताज बानू व पुष्पा देवी के सहयोग से गायत्री शक्ति पीठ की महिला कार्यकर्ता इन्द्रा खत्री,उर्मिला खण्डेलवाल, रंजन देवी, गिरी खत्री, रजनी दहिया ने पुष्वन संस्कार करवाया। वर्मा ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओ ने पुष्वन संस्कार करवाने वाली महिलाओं को गर्भधारण के बाद क्या क्या सावधानिया रखनी चाहिये किस तरह से अपनी दिनचर्या रखनी चाहिये के बारे में विस्तार से बताया गायत्री परिवार की कार्यकर्ता उर्मिला देवी द्बारा गायत्री मंत्र की साधना व जप के बारे में बताया गया । गायत्री शक्ति पीठ के मुख्यट्रष्टी रमेश गोमतीवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं का ब्योरा होता है, इसलिए अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की मदद ली जा रही है।

फोटो - सिरोही शहर के आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं. 5 राठोड लाईन में पुंसवन संस्कार करवाती महिला कार्यकर्ता

Categories