खास खबर

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित

सिरोहीवाले ब्यूरो ऑफिस 
हरीश दवे

सिरोही। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार की अध्यक्षता में उच्च पदाधिकारियों की हुई बैठक में संगठन की सिरोही जिले की विस्तृत नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है, जिसमें करीब 85 पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल परमार, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रकाश राजपुरोहित, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश प्रतिनिधि अनोप सिंह सोलंकी आदि की सहमति अनुसार समग्र शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष अमर सिंह केर ने सिरोही जिले की कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी की है ।

जिला अध्यक्ष अमर सिंह केर द्वारा घोषित कार्यकारिणी मे जिला मंत्री मुख्यालय मीठालाल लोहार एवं जिलामंत्री ग्रामीण अरजुन लखारा को मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में सभाअध्यक्ष पद पर आनंद सिंह विरोली व छैलसिह अंणगोर को बनाया गया है, वहीं उपसभापति पद पर नरेंद्र खंडेलवाल एवं विक्रम सिंह पाडीव को स्थान दिया गया है। जिला संयोजक नारायण सिंह बावली एवं मोहनलाल मेघवाल को बनाया गया है। इसी प्रकार जिला संरक्षक के पद पर दलपत राजपुरोहित, रुपाराम राणा, जबर सिंह देवड़ा, आसुराम लूनिया एवं रतिराम गृग को मनोनीत किया गया है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सकाराम डांगी, महेंद्र सिंह ओर नरेंद्र परमार, अहमद कुरेशी, हरजीराम गाडोलिया, गोपी किशन खंडेलवाल, राम सिंह नांदिया, नारायण लाल मेघवाल, शांति लाल पुरोहित, गणपत सिंह नागणी, श्रीकांत चुलेट, परेश कुमार गर्ग, गोविंद सिंह नितोड़ा एवं हेमलता सैनी को मनोनीत किया गया है।

जिला महिला मंत्री के पद पर विनोद कुवर देवड़ा, सुनीता दुबे, कुसुम शर्मा, किरण कुवर एवं श्रद्धा शर्मा को बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष के पद पर अमृत सिंह राव, विनोद कॉलेट, ईश्वर सिंह डिगार, महेंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह सोलंकी, जितेंद्र अणदोर, रघुनाथ मेघवाल, प्रकाश पुरी गोस्वामी, सूर्यपाल सिंह, भगाराम सुआरा, लक्ष्मण सिंह सियाकरा, खुशाल गोस्वामी, मनोहर मीणा, वीरेंद्र सिंह, भरत माली, मनोहर सिंह मैंपावत, देवीलाल चौधरी, सवदेश सिंह देवड़ा, इंद्रसिंह देवल ,उमेद सिंह जामोतरा ,भंवर सिंह, ईश्वर पुरोहित, रणजीत चौधरी, राजेंद्र चारण, नरेंद्र सिंह चंपावत, किशोर कुमार रावल, मनोहर मेघवाल, श्याम लाल सुथार, केशव त्रिवेदी, लक्ष्मण रावल, आदम खान, नजीर खान, चुगाराम गरासिया, लालाराम देवासी, कमल अखावत,जेठाराम गरासिया, हीरालाल मील, दयाल राम गरासिया, छोगाराम चौहान, बाबू सिंह, गुलाम रसूल ,टेका राम कलबी, शंकर लाल पुरोहित, भावाराम देवासी, चंद्रपाल सिंह, इंद्र सिंह देवड़ा, वीरेंद्र गरासिया, भीमाराम एवं अशोक कुमार को स्थान दिया गया है। जिला महिला उपाध्यक्ष के रूप में चेतना वर्मा, राजू कुंवर देवड़ा, रेखा रावल एवं विमला खंडेलवाल को मनोनीत किया गया है।।

इसी प्रकार जिला कोषाध्यक्ष के पद पर राजकुमार खीचड़ एवं प्रचार मंत्री के पद पर गोविंद राम पुरोहित तथा प्रवीण पुरोहित को बनाया गया है। जिला संगठन मंत्री के पद पर छैलसिंह परमार, किशोर सिंह बोड़ा तथा महेंद्र सिंह छीबागांव को स्थान दिया गया है। जिला प्रवक्ता का दायित्व मदन गवारिया एवं गणपत सिंह सादलवा, जिला सचिव के रूप में पहलाद प्रजापत एवं देवेंद्र अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है । इसी प्रकार जिला सहसंयोजक के दायित्व का निर्वहन पोसाराम सुथार एवं प्रताप राम कोली देखेंगे। जिला सह संगठन के पद का दायित्व जय सिंह चारण , नरेंद्र सिंह राव एवं भाना राम कोली को दिया गया है। वहीं सह संगठन सचिव का दायित्व दशरथ पुरोहित, धनाराम ट्रेलर, सुंदर विरोली को बनाया गया है। अमर सिंह ने बताया कि जिले की कार्यकारिणी का शीघ्र ही और विस्तार किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा।।

Categories