खास खबर

नगर परिषद सभापति व उपसभापति ने महिला मंडल के हाथों बनाये लड्डू, गौवंश को खिलाएं

बीमार गौवंश के शक्ति वर्धन के लिए पार्षद सुंदर माली के साथ महिलाओं ने बनाए बाजरे, घी व गुड़ के लड्डू।

सिरोहीवाले ब्यूरो ऑफिस
हरीश दवे

सिरोही। स्थानीय भाटकड़ा बस्ती में जन्माष्टमी से पूर्व बीमार हुए गौवंश जो सड़को पे भूखा प्यासा भटक रहा है, उनके इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए स्थानीय महिला मंडल समूहों द्वारा गाय को बीमारी न लगे, इसलिए गली गली में महिलाओं द्वारा अपने हाथ से पोष्टिक लड्डू बनाये जा रहे है। लड्डुओं को नगर के विभिन्न वार्ड मोहल्लों में पशु पालकों द्वारा छोड़े गए बीमार गौवंश को खिलाएं जा रहे है।

नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा ओर उपसभापति जितेंद्र सिंघी भी इस दौरान सड़क मार्ग से गुजर रहे थे तो उन्होंने भी महिलाओं द्वारा बनाए गए लड्डूओ को अपने हाथों से गायो को खिलाया और कांग्रेस सहवृत पार्षद सुंदर माली और अन्य महिलाओं के इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की सहारना की। नगर में भटकते गौवंश को पोष्टिक आहार देने में पार्षद सुंदर माली, भागू सुथार मंजू रावल, तारा देवी, निर्माण देवी, सोभा देवी, रतन माली, पुष्पा माली, कोकू देवी, भागुदेव देवी, लखमा देवी, देवी देवी, कमला देवी, लीला माली, हिना माली, शांति देवी, श्री देवी, पुष्पा माली, गेरी देवी,आदि महिलाओ का पुण्यशाली योगदान रहा।

Categories