खास खबर

मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप मनाई गई

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

शिवगंज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मै आज मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में स्थानीय विद्यालय मैं कुश्ती खेल का प्रदर्शन कर खेल दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के विश्व जादूगर थे जिन्होंने ओलंपिक खेलों में हॉकी खेल में कई स्वर्ण पदक भारत को दिलाएं ध्यानचंद युवावस्था में भी सेना में भर्ती हुए तब उन्हें विशेष तौर से कुश्ती खेल में बहुत अधिक रूचि थी

लेकिन बाद में सूबेदार मेजर बाले तिवारी में उन्हें हॉकी खेल के लिए प्रेरित किया कुछ ही समय में वे हॉकी के पर्याय बन गए उनकी जयंती पर कुश्ती खेल में अलग-अलग भार वर्ग में मुकाबले हुए जिसमें समीर आबिद राजेंद्र कुमार मनीष कुमार दिनेश कुमार करण कुमार आकाश चौहान उत्तम अयान ललित कुमार कपिल कुमार ने प्रतिनिधित्व किया इस अवसर पर संस्था प्रधान महेंद्र पाल परमार भामाशाह अशोक खींचा मुकुट भाई शिक्षक नारायण लाल मीणा गुलाबचंद आशा यादव जिज्ञासा आदि भी उपस्थित हुए इन्होंने भी खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की यादों को ताजा किया

Categories