खास खबर

सिरोही में जिला कांग्रेस के बैनर तले आजादी की गौरव पदयात्रा का हुआ शानदार आयोजन

सिरोहीवाले ब्यूरो ऑफिस 
हरीश दवे

सिरोही। देश की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को सिरोही में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आजादी की गौरव पदयात्रा का शानदार आयोजन हुआ।

गौरव पदयात्रा का निर्धारित समय पर प्रातः सिरोही मुख्यालय के अहिंसा सर्कल से राज्य के सैनिक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया, संगठन की जिला प्रभारी श्रीमती शोभा सोलंकी, पूर्व उप मुख्य सचेतक व लोकसभा प्रत्याशी रतन देवासी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य के नेतृत्व में नारों की जयघोष के साथ प्रस्थान किया गया। होर्डिंग्स लगे वाहन में डीजे साउण्ड पर देशभक्ति के गीतों के साथ पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हाथों में देश का राष्ट्रीय ध्वज लिए चल रहे थे।

गौरव पदयात्रा तीन बत्ती चौराहे से गुजरती हुई रामपुरा, गोयली इत्यादि गांवों से होकर शहर के विभिन्न मार्गों व बाजारों से होती हुई सरजावाव दरवाजे पर पहुंची। जहां जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने गौरव पदयात्रा में शामिल अतिथियों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट कर समापन किया।

पदयात्रा में मुख्य रूप से राम द्वारा के संत भजनाराम महाराज, आबू-पिंडवाड़ा के पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, पूर्व जिला प्रमुख चन्दनसिंह देवड़ा,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गलबाराम गोयल, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा, कुलदीप सिंह देवड़ा, महासचिव पुखराज परिहार, दलपत सिंह नागाणी, पदमाराम चौधरी, लक्ष्मण हीरागर, सचिव विजयसिंह रुखाड़ा, फिरोज खान, चम्पत लोहार, प्रवक्ता संजय वर्मा, अंकुर रावल, सिरोही ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी मोहनलाल सिरवी, नगर प्रभारी जयंती माली, आबुरोड़ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रशीद खान गौरान, पिंडवाड़ा नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, ब्लाॅक महासचिव छगनलाल कुम्हार गोल, कालन्द्री नगर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गहलोत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीना भाटी, पार्षद नरेन्द्र सिंह डाबी बरलूट पूर्व सरपंच रजनी मेघवाल, चन्द्रीका देवी इत्यादि सहित बड़ी संख्या में पार्टी जनों ने भाग लिया।

Categories