खास खबर

मनरेगा श्रमिको की मजदूरी 231 निर्धारित लेकिन जिले के श्रमिकों को औसत मजदूरी 186 रुपए ही मिल रही है

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

विधायक संयम लोढा ने मनरेगा कार्यो का किया निरीक्षण

लोढा ने भीषण गर्मी में समय 1 बजे से घटाकर 11 बजे करने का आग्रह किया

रिपोर्ट हरीश दवे

 

सिरोही | मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कैलाशनगर में सिंचाई विभाग द्वारा मनरेगा के तहत चल रहे नहर की सफाई एवं बांध खुदाई कार्य का औचक निरीक्षण किया।

विधायक संयम लोढा मजदूरों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। लोढा ने जिला प्रशासन को बताया कि मनरेगा श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी राज्य सरकार की तरफ से 231 रुपये निर्धारित की गई है लेकिन श्रमिकों को पूरे जिले में औसत मजदूरी 186 रुपये ही मिल रही है। शिवगंज तहसील के मोरली 169 एवं ओड़ा 170 रुपये श्रमिको को दिए जा रहे है।

विधायक संयम लोढा ने श्रमिकों को आवश्यक सुविधा मोके पर नही मिलने पर जिला प्रशासन से आग्रह किया की कार्यस्थल पर छाया पानी, टेंट एवं चिकित्सा की व्यवस्था की जाये।

लोढा ने जिला प्रशासन को बताया की अभी नरेगा श्रमिको का समय सवेरे 6 बजे से 1 बजे तक चल रहा है। ऐसी भीषण गर्मी में समय 1 बजे से घटाकर 11 बजे किया जाए।

विधायक संयम लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मजदूरों की हाजरी ऑनलाइन करने से श्रमिको को हो रही परेशानी से अवगत करवाया। लोढा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों की हाजरी ऑनलाइन करने के कारण श्रमिकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। 40 प्रतिशत श्रमिको की ऑनलाइन हाजरी नही हो पा रही है। अनेको जगह पर नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोढा ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मनरेगा श्रमिको की हाजरी ऑफ़लाइन रखने का आग्रह किया।

संयम लोढा ने जिला प्रशासन से कहा कि जिले में औसत मजदूरी 186 रुपए ही मिल ही है। लोढा ने बताया कि आबूरोड़ में 182, पिंडवाड़ा में 187, रेवदर में 185, शिवगंज में 192 सिरोही में
188 मजदूरी श्रमिको को मिल रही है।

विधायक संयम लोढा ने निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर मस्टर रोल पर श्रमिकों की हाजिरी का इंद्राज व अन्य व्यवस्था को देखा। इस दौरान पूर्व प्रधान अचलाराम माली साथ थे।

Categories