खास खबर

भाजपा की जिला कार्यशाला हुई आयोजित

मंडल शसक्तीकरण को मजबूती को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न

कार्यकताओ को दिया बूथ जितने का मंत्र

भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है-देवल

सिरोही, हरीश दवे | भाजपा सिरोही जिले क जिला कार्यशाला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित की अध्यक्षता व पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी,आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया,दिप सिंह धनानि,मुकेश खंडेलवाल,के सानिध्य में आयोजित हुई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवल ने सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख नियुक्ति की तीन बातों पर फोकस करने का सभी को आग्रह किया। उन्होंने आवश्यक हिदायतें देकर कार्यपद्धती को सुधारने और सतत क्रियाशील रहने की के गुर बताएं, कहा कि आपसी तालमेल की आदत डालें, सामूहिक कार्य पद्धति का विकास करें, नियमित बैठके व प्रवास हो, मंडलों की कार्य योजना बने, डाटा प्रबंधन किया जाए और बूथ स्तर तक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जाए।देवल ने पार्टी के विचारो से अवगत करवाते हुए बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं को पार्टी का लक्ष्य, प्रेरणा व उद्देश्य का ध्यान अवश्य होना चाहिए ।

यह भी कहा कि हमारी चार- पांच पीढियां खपी है तब जाकर हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हुई है।देवल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है,हम सभी को गर्व से कहना चाहिए कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है ओर कहा कि व्यक्ति निर्माण के साथ समाज मे व्यवस्था निर्माण में भी हमारा संगठन सबसे आगे है। देवल ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा अनुशासन पर चलने वाली पार्टी है,ओर कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका एक साधारण सा कार्यकर्ता बड़ी पोस्ट तक पहोच सकता है जिसका उदाहरण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है। देवल ने कहा कि भाजपा में अभी आने वाले राष्ठट्रीय अध्यक्ष कौन होगा वो अभी किसी को पता नही है परंतु कांग्रेस में सभी को पता है सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे वो सभी को पता है।देवल ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है कांग्रेस पार्टी के अन्दर लोकतंत्र नही है देवल ने पंचायती राज चुनावो में सिरोही जिले में जो परचम लहराया है उसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने सेवा ही संघटन के तहत जिले में  आयोजित हुए कार्यकर्मो के बारे में सभी मंडलो के मंडल अध्यक्षों से जानकारी ली।पुरोहित ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सौ करोड़ का लक्ष्य पूरा करने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवम सभी मंडलो के बूथ स्तर तक खुसी मनाने का कहा।पुरोहित ने शक्तिकेन्द्र एवम बूथ व मण्डल को कैसे मजबूत किया जाए उसके ऊपर पदाधिकारीओ से विस्तृत रूप से चर्चा की।पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में राज्य की नकारा और झूठी कांग्रेसी सरकार के विरुद्ध आंदोलनात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इसको लेकर अभी से सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस ले।

भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी,आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया,दिप सिंह धनानि,मुकेश खंडेलवाल ने भी संबोधित किया।

मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह राव,दुर्गा राम गरासिया,सिरोही प्रधान हँसमुख कुमार सहित जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories