खास खबर

गांधी जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे

सिरोही, हरीश दवे | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के तहत 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2021 तक गांधी सप्ताह का मनाया जाएगा।      

महात्मा गांधी राजकीय, पुराना भवन, सिरोही में 02 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे गांधी जयन्ती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन होगा। जिसमें रामधुन एवं बापू के प्रिय भजनों का प्रस्तुतीकरण होगी यह जानकारी मुख्य जिला शिक्षाधिकारी ने दी।

Categories