खास खबर

जनसंख्या समस्या फाउण्डेशन राजस्थान के प्रदेश नेतृत्व से मिला भामसं का शिष्ट मंडल

सिरोही, हरीश दवे | जनसंख्या समस्या फाउण्डेशन राजस्थान एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून जन आंदोलन के प्रदेश संरक्षक, अलवर पूर्व विधायक व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी ज्ञानदेव आहूजा व जनसंख्या समस्या फाउण्डेशन राजस्थान तथा  नियंत्रण कानून जन आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष  नारायण चौधरी से भारतीय मजदूर संघ जिला सिरोही के पदाधिकारियों का एक शिष्ठ मंडल भामसं  प्रदेश अध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह डाबी के नेतृत्व में मिला।

भारतीय मजदूर संघ के मिडिया गोपालसिंह राव के अनुसार सर्किट हाऊस में पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा तथा जनसंख्या समस्या फाउण्डेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष  नारायणराम चौधरी का बहूमान किया। जनसंख्या समस्या पर विस्तृत चर्चा हुई। भामसं के शिष्ट मंडल में जोधपुर डिस्कॉम अध्यक्ष मोहन लाल माली, जिला मंत्री सुरेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष श्री मति आशा देवडा, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव, कार्यालय मंत्री महिपाल सिंह व प्रचार मंत्री रंजीत प्रजापत उपस्थित रहे। भामसं के शिष्ट मंडल ने औपचारिक भेंट कर संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया।

Categories