खास खबर

विश्नोई कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष नियुक्त

भीनमाल, हरीश दवे | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सिंह शेखावत, की अनुशंसा पर भीनमाल निवासी पुखराज बिश्नोई को सेवादल कांग्रेस का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है गौरतलब है कि बिश्नोई यूथ कांग्रेस के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हुए तथा युथ कांग्रेस के जिला महासचिव तथा भीनमाल नगर पालिका के पार्षद के रूप में कार्य किया है बिश्नोई को कांग्रेस सेवा दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने माननीय श्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सिंह जी शेखावत, पूर्व प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर, राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन जी देवासी,पीसीसी सदस्य उमसिंह राठौड़ का आभार प्रकट किया है

Categories