खास खबर

देवड़ा कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक नियुक्त

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन को गतिशील एवं प्रभावशाली बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की ओर से राजस्थान सेवादल प्रभारी राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मधुगुंरूग, प्रकाश भारतीया एवं विष्णु शर्मा की अनुशंसा पर राजस्थान सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने शिवगंज के कुशल देवडा को सेवादल कांग्रेस का जिला मुख्य संगठक मनोनित किया है। जानकारी के अनुसार सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला मुख्य संगठकों की जारी सूची को संशोधित करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी, विभिन्न प्रदेश सेवा समितियों एवं जिला मुख्य संगठकों की नियुक्तियां की है।

सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष शेखावत ने देवड़ा को शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी घोषित कर संगठन को गतिशील एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि वेरा जेतपुरा निवासी कुशल देवडा छात्र जीवन में एनएसयूआई के माध्यम से राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हुए तथा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन में पदाधिकारी के रूप में कार्य किया है। देवडा को कांग्रेस सेवादल का जिला मुख्य संगठक नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हरिसिंह शेखावत, विधायक संयम लोढ़ा का आभार प्रकट किया है।

Categories