खास खबर

चित्रकला व्याख्याताओं को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में बी.एड. की अनिवार्यता समाप्त की जाये - धर्मेन्द्र गहलोत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोहीः राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा, मुख्य सचिव निरन्जन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. गोयल एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर सौरभ स्वामी को ज्ञापन भेजकर 27 वर्षों से एक ही पद पर सेवा देने वाले सीधी भर्ती से नियुक्त चित्रकला व्याख्याता को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में बी.एड.की अनिवार्यता को समाप्त कर एक मुश्त पदोन्नति देने की मांग की।

संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया हैं कि चित्रकला व्याख्याता को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता में शिथिलता चाहने चित्रकला विषय के व्याख्याता में अधिकांश बी.एफ.ए./एम.एफ.ए./एम.ए. डिग्री प्राप्त जो स्नातक स्तर पर मानविकी विषय नहीं होने से शिक्षा स्नातक बी.एड. तो निर्धारित नियमों के अनुसार बी.एड. डिग्री तक आवेदन के लिए पात्र ही नहीं है इस विषय के व्याख्याता प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति हेतु शिक्षा स्नातक बी.एड. की योग्यता निर्धारित करना स्पष्ट तौर पर इस विषय के व्याख्याताओं को पदोन्नति से वंचित करना है। प्रत्येक कार्य में कम से कम 1 पदोन्नति का अवसर अवश्य मिले परंतु चित्रकला व्याख्याता पदोन्नति अवसर से वंचित है राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भर्ती विज्ञप्ति किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता अभिवृत्ति का उल्लेख नहीं किया जिससे चित्रकला व्याख्याता के पद पर नियुक्त होने वाले उक्त व्यक्ति व्याख्याताओं की उन्नति बाधित हुई भर्ती के समय सेवा की शर्तों को स्पष्ट उल्लेख नहीं किए जाने से अब व्याख्याताओं के पद का कोई अवसर उपलब्ध नहीं हो सकता है। उक्त व्याख्याताओं को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति हेतु बी.एड. में शिथिलता नहीं दिए जाने पर शारीरिक शिक्षक, लाइब्रेरियन की तरह चित्रकला व्याख्याताओं हेतु उप जिला शिक्षा अधिकारी का प्रमोशन अर्जित कर उक्त व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करा सकती है इस क्रम में एनसीटीई जारी अधिसूचना 29 जुलाई 2011 के द्वारा कला शिक्षा, गृह विज्ञान आदि के संबंध बनाने की शक्ति दे दिए जाने की शक्ति राज्य सरकारों को प्रदान की गई, जब तक कि एनसीटीई विषयों की न्यूनतम योग्यता के मापन निर्धारित ना करते अन्य विषय के व्याख्याताओं के सम्मान चित्रकला व्याख्याता भी प्रधानाचार्य पद के सभी कर्तव्य करते हैं जैसे आहार वितरण का दायित्व बोर्ड परीक्षा में केंद्राधीक्षक का आदि का निर्वहन समय-समय पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है साथ में चुनाव का कार्य बड़ी सफलता पूर्वक करते हैं, तो प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति से वंचित हुए है, जबकि 27 वर्षो से एक ही पद पर सेवा दे रहे इन व्याख्याताओं में से अधिकांश सेवानिवृत भी हो चुके हैं। चित्रकला व्याख्याताओं को बिना बीएड डिग्री के प्रधानाचार्य पद पर विभागीय पदोन्नति मिलती है तो चित्रकला व्याख्याता को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति का अवसर दिये जाने की मांग की।

Categories