शिवगंज

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ होने पर जीव जंतुओं को रोटी फल खिलाकर किया दान पुण्य : धर्मेंद्र गहलोत (राजस्थान शिक्षक संघ)

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

शिवगंज - राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य लाभ होने पर पवित्र धाम कांबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में वन्य जीव जंतुओं को रोटी व फल खिलाकर दानपुण्य किया ।

संघ( प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्यमंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य खराब होने के समाचार मिलते ही राज्य की जनता को बड़ी चिंता हुई है , गहलोत सरकार ने कोरोना में जिस iतरह आम जनता के साथ साथ जीव जंतु पशु पक्षियों का भी पूरा ख्याल रखा इससे मानव के साथ पशु पक्षियों की जीवन रक्षा के वास्तव में अच्छे प्रयास को आज आम जनता याद कर रही है

संघ के मुख्य महामंत्री ने भी मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने पर दान पुण्य करके मुख्यमंत्री गहलोत के स्वास्थ लाभ और लम्बी आयु की कामना की। इस अवसर पर पूर्व डीसी सी पदाधिकारी लीला गहलोत ,ध्रुव गहलोत उपस्थित थे ।

Categories