खेल

महिला क्रिकेटरो का भविष्य उज्जवल - विधायक संयम लोढा

सिरोही, 18 अगस्त, हरीश दवे। जिला क्रिकेट संघ सिरोही एवं राजस्थान क्रिकेट संघ के क्रिकेट कैलेंडर अनुसार आज जिला मुख्यालय सिरोही पर जिला क्रिकेट संघ सिरोही के तत्वाधान में अरविंद पैवेलियन सिरोही पर महिला सीनियर चयन ट्रायल का उद्धघाटन श्री संयम लोढ़ा विधायक मय सचिव जिला क्रिकेट संघ सिरोही ने चयन ट्रायल का उदघाटन किया। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। राजेन्द्र सिंह देवड़ा, मदन रावल, सत्येन मीना, अशोक गेहलोत, रंजी स्मिथ, पार्षद भरत धवल, कोमल परिहार, दिलकश खान, गुलजार खान, शैतान स्वरूप मीना, मुकेश मीना, अर्जुन सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्धघाटन घोषणा के साथ विधायक श्री लोढ़ा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलो विकास हेतु निरंतर बजट लाने हेतु प्रयासरत है।

खेल स्टेडियम और क्रिकेट एकेडमी हेतु भूमि आवंटन करवा कर सिरोही जिले के खेलों के विकास और क्रिकेट एकेडमी के निर्माण हेतु निरन्तर प्रयासरत है। जिला क्रिकेट संघ हर समय अपने खिलाड़ियों हेतु कोई न कोई गतिविधिया समय रहते आयोजित करता रहता है, आज महिलाओं को क्रिकेट मैदान खेलने हेतु देखकर खुशी हुई। मै आज सिरोही की महिला क्रिकेटरो का भविष्य उज्ज्वल देख रहा हूं। आने वाले समय मे महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने हेतु ऐसे महिला खिलाड़ियों के क्रिकेट खेल के आयोजन होते रहेंगे ।

मै जिला क्रिकेट संघ का सचिव होने के नाते सभी महिला खिलाड़ियों को एक बार फिर से शुभकामनाए देता हूँ।

कार्यक्रम का संचालन जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा लेवल ए कोच ने किया। अध्यक्ष सत्येन मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शिविर में जिले की 35 महिला खिलाड़ियों ने आज उपस्थित दर्ज करवाई।

 

 

Categories