पंचायत आम चुनाव

शिवगंज पंचायत समिति चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

शिवगंज, हरीश दवे। पंचायत समिति सदस्य के लिए आगामी 1 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने शिवगंज पंचायत समिति सभी पन्द्रह वार्डाे के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। विधायक संयम लोढ़ा ने सोमवार को रिटर्निग अधिकारी भागीरथराम चैधरी को कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों की लिस्ट सौंप दी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश राठौड ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवारों की जारी की गई सूची में

  • वार्ड संख्या 1 मनादर से पूरणसिंह देवनगर,
  • वार्ड संख्या 2 झाडोलीवीर-वाण से पायल कुमारी झाडोलीवीर,
  • वार्ड संख्या 3 कैलाशनगर से श्रवणसिंह,
  • वार्ड संख्या 4 नारादरा से झालाराम मेघवाल,
  • वार्ड संख्या 5 अंदौर ओडा से नीता रावल,
  • वार्ड संख्या 6 बागसीन से राजेन्द्र कंवर,
  • वार्ड संख्या 7 पालडी एम से जमनादेवी माली,
  • वार्ड संख्या 8 चूली-छीबागांव से ममता देवी भील,
  • वार्ड संख्या 9 उथमण रूखाडा से लसाराम मेघवाल सुथारों का गुडा,
  • वार्ड संख्या 10 वेराजेतपुरा-धु्रबाणा से कानाराम मीना,
  • वार्ड संख्या 11 केसरपुरा बडगांव से नरेन्द्र कुमार मीना,
  • वार्ड संख्या 12 पोसालिया से कैलाश कंवर,
  • वार्ड संख्या 13 अरठवाडा से पुनम देवी मेघवाल,
  • वार्ड संख्या 14 जोयला जोगापुरा से सुरेश कुमार घांची,
  • वार्ड संख्या 15 आल्पा रोवाडा से लासीदेवी देवासी

को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।

नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को विधायक संयम लोढ़ा ने उपखंड कार्यालय पहुंच रिटर्निग अधिकारी भागीरथराम चैधरी को पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची सौंपी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राठौड सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशराज मीना, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा भी मौजूद थे। पंचायत समिति के सभी १५ वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवारों ने पार्टी की ओर से चुनाव लडने के लिए अधिकृत किए जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रामलाल जाट, विधायक संयम लोढ़ा का आभार प्रकट किया है।

Categories