खास खबर

सिरोही जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई आयोजित

सिरोही, हरीश दवे। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की आज सुखधाम सिरोही में जिला कौर कमेटी की मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज चुनाव 2021 के शिवगंज एवम् सिरोही पंचायत समिति के अन्तर्गत CR & DR वार्ड वाइज तीन_तीन नाम का पैनल बनाकर जयपुर भाजपा कार्यालय प्रदेश समन्वय समिति को भेजे गए।

जिला समन्वय समिति में जिला संगठन प्रभारी मदन लाल  राठौड़, जिला चुनाव प्रभारी अविनाश गहलौत (जेतारण विधायक), जिला चुनाव सहप्रभारी श्रवण बंजारा, तारा भण्डारी जिला चुनाव संयोजक, ओटाराम देवासी पूर्व राज्यमंत्री, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, शिवगंज पंचायत समिति प्रभारी नाथू सिंह राठौड़ एवम् संजय  धाकड़,सिरोही पंचायत समिति प्रभारी शक्ति सिंह कालियास एवम् प्रशान्त मेवाड़ा मौजूद रहे।

Categories