खास खबर

पशु पक्षियों की सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा मे पीएफए का कार्य सराहनीय : शुभम जैन

सिरोही, हरीश दवे | पशु पक्षियों की सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण इत्यादि कार्य करने की करने के लिए पीएफए संस्था हमेशा तत्पर रहती है।

नवनियुक्त उपवन संरक्षक शुभम जैन ने संस्था का अवलोकन करके रेस्क्यू एनिमल्स के बारे में जानकारी लेकर संस्था के महावीर वाटिका छायादार पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष भरत भाई संघवी ने माल्यार्पण कर संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी रखी।

उपवन संरक्षक शुभम जैन ने संस्था द्वारा बचाएं प्राणियों  की सेवा कार्यों एवं पर्यावरण सुरक्षा व वृक्षारोपण इत्यादि सेवा को सराहना प्रकट करते हुए  संस्था के अध्यक्ष संघवी  का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव अमित दियोल एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।

Categories