खेल

सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 की टीम का चयन ट्रायल हेतू रजिस्ट्रेशन

सिरोही, 9 अगस्त, हरीश दवे। राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा इसी माह के अन्तिम सप्ताह मे सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन मे जिला क्रिकेट संघ सिरोही जिले की टीम भी भेजेगा।

संघ के सचिव संयम लोढा एवं अध्यक्ष सत्येण मीणा के अनुसार राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव ने यह जानकारी देते हुँऐ बताया की जिले की टीम का चयन कर चयनित खिलाड़ीयो को प्रतियोगिता मे भेजेगा।

जिले की महिला खिलाड़ी जो खेलने की इच्छुक है वे 15 अगस्त से पहले अपना चयन ट्रायल हेतू रजिस्ट्रेशन जिला क्रिकेट संघ सिरोही के लेवल-ए कोच राजेन्द्र सिंह देवडा़ कोषाध्यक्ष 9461064564 और सत्येण मीणा अध्यक्ष 9414266848 से जानकारी प्राप्त कर सकते है। महिला खिलाड़ियों को अपने समस्त दस्तावेज आवश्यकता अनुसार साथ लाना होगा। रजिस्ट्रेशन के पश्चात चयन ट्रायल होगी जिसकी सभी खिलाड़ियों को जानकारी दी जाऐगी।

Categories