राजनीतिक

पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी पहली जिम्मेदारी - विधायक संयम लोढा

ग्रेनाईट ऐसोसिएशन 500 पौधे लगाकर प्रकृति को करेगे हरा भरा

सिरोही, 9 अगस्त, हरीश दवे। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी पहली जिम्मेदारी है। ऐसा कर हम आने वाली पीढियों के लिये स्वस्थ जीवन की जटिलताओं को कम कर सकते है। हम सभी को समय देकर प्रकृति के लिए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। हमारे बेहतर कल के लिए आज प्रकृति का सरंक्षण करना बहुत हीं अनिवार्य है। यह बात विधायक संयम लोढा ने सिरोही तहसील के सनपुर गांव में ग्रेनाईट ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

विधायक संयम लोढा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि हमारा पहला दायित्व है कि पेड-पौधे लगाकर धरती को हरा भरे करे। पर्यावरण की अवहेलना के गंभीर परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। कोविड महामारी में ऑक्सिजन की कमी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। कोविड में ऑक्सिजन की कमी से कई जाने गयी इसलिए हमे इसे गम्भीरता से लेते हुए पर्यावरण के सरंक्षण एवं प्राकृतिक वातावरण के प्रति सवेंदनशील बनने का संकल्प लेना चाहिए। इस तरह हम मानवता की सच्ची सेवा करेंगे और आने वाली पीढियो के लिए एक स्वस्थ, सृमद्व, संसार देंगे। हमे पेड बचाओ-पौधे लगाओ का नारा देकर जीवों की रक्षा निमित्त एक संदेश देना चाहिए।

विधायक संयम लोढा ने ग्रेनाईट ऐसोसिएशन अध्यक्ष अम्बिका मिश्रा, सचिव सुरेश अग्रवाल, सामेराराम माली, रावतसिंह राठौड, खेताराम माली सहित गणमान्य लोगो के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर ग्रेनाईट ऐसोसिएशन अध्यक्ष अम्बिका मिश्रा ने बताया कि ऐसोसिएशन द्वारा 500 पौधे लगाये जाएंगे जिससे प्रकृति को संरक्षित किया जाएगा। पीपल, गुलमोहर, कदम्ब, छितवन, नीम, जामुन, आम, आशोपालव, बरगद, कटहर, ईमली, खजूर, चंदन आदि पौधे लगाये जाएंगे।

Categories