खास खबर

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिरोही, हरीश दवे | भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से प्रदेश व्यापी आह्वान पर राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों व प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर, राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उसको भूल कर लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। इससे आम आदमी की क़मर सी टूट गई।समय रहते अगर सरकार नहीं संभलती है तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा।पुरोहित ने कहा कि गहलोत सरकार लगातार तानाशाही सरकार बनती जा रही है। पिछले दिनों सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर पर हमला किया गया। इसके बाद एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर हमला किया गया। इसी प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा पर असंवैधानिक तरीके से मामला दर्ज कर पुलिस की ओर से थाने लाया गया। कांग्रेस सरकार की निरंकुशता के चलते आम जनता परेशान हो चुकी है।

ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती बिजली की दरों, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित भाजपा के नेताओं पर हो रहे हमलों पर अंकुश लगाने में असफल रही है। राजस्थान की जनता की समस्या को देखते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालय पर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। 

पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने बिजली बिलों की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन  को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,जिला महामंत्री जय सिंह राव,पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया,जिला उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित,मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपत सिंह राठौर,गोपाल माली,भंवर मेघवाल,शाबिर कुरेशी,जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल प्रभारी हिम्मत राज पुरोहित,मंड़ल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत,भूपेंद्र सांभरिया, महावीर यति,लोकेश खंडेलवाल,हेमंत राजपुरोहित,अमर सिंह,सुरेश सगरवंसी ने भी कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों व विफलता पर जमकर निशाने साधे।

मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री छगन पटेल,विनोद रावल,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर,रूपाराम देवासी,रोहित रावल,भरमा राम,मांगू सिंह बावली,विजय गोठवाल,प्रकाश पटेल,बाबू सिंह माकरोडा,मगन मिना,मणि बाई, हार्दिक देवासी,दीपेंद्र सिंह,हरिकिशन रावल,अजय भट्ट, राहुल रावल,रणछोड़ प्रजापत,कपूर पटेल,राजा बंजारा,सुरेश दर्शना देसाई जीतू गर्ग,महिपाल सिंह, नेंन सिंह, श्रवण राजपुरोहित,भेरा राम माली,रतन प्रजापत,गणेश घाची,हीराराम माली,हितेश माली,लक्ष्मण पुरोहित,ललित प्रजापत,कान सिंह,विजय सिंह, अमन प्रजापत,योगेश गुर्जर, धना राम मिना सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories