खास खबर

भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश नेता ने मोर्चा की मजबूती के निर्देश दिए

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

एससी मोर्चा के जिला संगठन सरंचना प्रमुख का किया स्वागत

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। भाजपा एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के अनुसार मोर्चे के गठन के लिए जिला संगठन सरंचना प्रमुख मोर्चे के प्रदेश कोषाध्यक्ष मेघाराम परमार के सिरोही आगमन पर स्वागत किया। इस मौके पर मोर्चा कार्यकारिणी गठन, विस्तार संबंधित विस्तृत चर्चा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया तथा बताया कि वर्तमान कोंग्रेश सरकार दलित विरोधी है जिसमे दलितों पर बहुत अत्याचार हो रहे है।

इस अवसर पर जालोर जिला प्रभारी गणपत मेघवाल, प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, पार्षद प्रवीण राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, पाली विभाग प्रवक्ता रामलाल, किशन वाल्मीकि, नरेश वाघेला उपस्थित थे।

Categories