खास खबर

आरएएस धांधली मामले में पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का भाजयुमो ने फुका पुतला

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

जिलाध्यक्ष गोपाल माली के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रकट कर जांच की मांग की।

रिपोर्ट हरीश दवे

रेवदर | राजस्थान कांग्रेस सरकार के शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के रिश्तेदारों को आरएएस टॉपर बनाने के कारनामे का पर्दाफाश होने के बाद धांधली के आरोपों के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रेवदर उपखंड मुख्यालय पर डोटासरा का पुतला फूंक कर कड़ा आक्रोश प्रकट किया और उनके इस्तीफे की मांग के साथ इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने का राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने बताया कि शिक्षा मंत्री डोटासरा की कार्यशैली और आरपीएससी की पारदर्शिता पर लगे प्रश्नचिन्ह को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त आक्रोश है।

माली ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के रिश्तेदारों को टॉपर बनाने का कारनामा कांग्रेस सरकार ने किया है इस साक्षात्कार घोटाला करने के विरोध में और युवाओं को रोजगार एवं उनके हक की लड़ाई के तहत भाजयुमो द्वारा ये राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आर. ए. एस. परीक्षा धांधली मामले में कांग्रेस सरकार को घेरते हुए युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाली सरकार बताया।

भाजपा जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री प्रकाश रावल,लक्ष्मण कोली ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला मंत्री अजय पाल सिंह राव, अश्विन राव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह देवड़ा, अनादरा मंडल युवा अध्यक्ष लक्ष्मण जी कोली ,मंडल महामंत्री मदन जोशी, मंडल प्रवक्ता पूर्ण राव, जितेंद्र चौधरी, प्रवीण मेवाड़ा, प्रवीण ओड, जितेंद्र सिंह, महिपाल सिंह मालगांव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल प्रजापत, बलवंत जी देवासी,छात्र संघ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, प्रवीण पुरोहित, जितेंद्र चौधरी उडवारिया, दशरथ सोनी, चुनीलाल घांची, सुजान सिंह वड़वज, भरत चौधरी, के पी सिंह, संजय कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories