राजनीतिक

भाजपा किसान महासम्मेलन 29 जुलाई को

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

किसान मोर्चा के प्रदेश नेता भाग लेंगे, मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 7 साल पूर्ण होने पर जिले के किसान नेता जुटेंगे

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। जिला भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में गुरुवार को सिरोही मुख्यालय स्थित स्वामीनारायण मंदिर प्रांगण में प्रातः 10 बजे से किसान महासम्मेलन का आयोजन होगा। मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 7 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किसान सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश व संभागीय नेता सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता जिले के किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने किसान महासम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि विगत 7 सालों में मोदी सरकार ने किसान हित में अनेक जनकल्याणकारी निर्णय लिये है जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय किसान महासम्मेलन मे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री चेलाराम सारण, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक तारा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी गौरी कुमावत तथा मोर्चा के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार आदि के आतिथ्य मे सम्मेलन होगा। जिलाध्यक्ष राठौड़ ने अधिकाधिक संख्या में किसान भाइयों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

Categories