खास खबर

राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर के सिरोही आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सिरोही, हरीश दवे | राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर रविवार 25 जुलाई को एकदिवसीय जालौर एवम सिरोही जिले के दौरे पर आये। जिस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में जिले में कही स्थानों पर माथुर का स्वागत अभिनन्दन किया गया। राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर रविवार को सुबह 8:00 बजे फालना से रवाना रवाना होकर पथमेड़ा पहोच कर चारा गोदाम का उद्घाटन किया।उसके बाद नंदगांव में दत्तशरणानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेकर सिरोही जिले में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित एवं रेवदर विधायक जगसीराम कोली एवम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला एवम मंडल कार्यकर्ताओं ने साफा एवम माला पहनाकर स्वागत किया गया।

माथुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी में अपनी सूझ बूझ से लोगो की जान बचाने के लिए जो फैसले लिए वह सराहनीय है और पूरे देश मे फ्री वेक्सिनेशन कर लोगो को बचाने में लगे हुए है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता वेक्सिनेशन के लिए लोगो को प्रेरित करे। माथुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं व कार्यो को आम जन तक अधिक से अधिक बताये। जिससे लोगो को इसका लाभ मिल सके। राज्यसभा सांसद ने कहा कि सिरोही के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया है उसी गर्मजोशी से प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नाकामियो को लोगो को बताए और जिले में होने वाले पंचातयती राज चुनावो में काँग्रेस का सफाया करे।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया,पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल,जय सिंह राव,जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी,जिला मंत्री छगन घाची,आईटी जिला संयोजक विनोद रावल,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर,लीलाराम प्रजापत,लोकेश खंडेलवाल,मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली,मनकी बात के जिला संयोजक मांगू सिंह बावली,नगर महामंत्री जबर सिंह चौहान,पूर्व मंडलअध्यक्ष बाबूलाल सगरवंशी, सुरेश सगरवंशी,हिम्मत राजपुरोहित,अशोक राजपुरोहित,हेमन्त राजपुरोहित,हितेंद्र ओजा,गोविंद माली,अजय भट्ट,बाबू सिंह माकरोडा,रणछोड़ पुरोहित,जुजाराम देवासी,राहुल रावल,सुनील गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories