खास खबर

भाजपा नगर मंडल सिरोही के नगर कार्यकर्ताओ ने सशक्त मंडल, सशक्त बूथ, भाजपा मजबूत का लिया संकल्प

नगर कार्यसमिति बैठक में बूथ संरचना अभियान का आगाज हुआ

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। भाजपा नगर मंडल सिरोही के नगर कार्यसमिति की बैठक में सशक्त मंडल और सक्रिय बूथ समिति बनाने के संकल्प के साथ कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। इस मौके पर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार की विफलताओं, वादाखिलाफी पर आक्रोश व्यक्त किया गया और आगामी दिनों में कार्यकर्ताओं को कमर कस कर जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

रविवार को स्थानीय सिंधी धर्मशाला में आयोजित नगर कार्यसमिति की बैठक को विषय वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने चिंता व्यक्त कर कहा कि राजस्थान की दिनों दिन डरावनी तस्वीर उभर रही है, लचर कानून व्यवस्था के कारण राजस्थान मे निरंकुश अपराधियों के हौसले बुलंद हैं लगातार दलित व महिला उत्पीड़न,बलात्कार,मर्डर,लूट,मेडिकल भ्रस्टाचार का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और लोगो मे भय का वातावरण बना है। गहलोत सरकार इसे रोकने में असमर्थ साबित हो रही है। इसी प्रकार पूर्व चेयरमैन एवं जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली ने पार्टी के अभियान बूथ संरचना पर प्रकाश डाला और कहा कि सशक्त मंडल के लिए शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक एवं उसके पालक और आगामी दिनों में बनने वाले बूथ अध्यक्ष व कार्यसमिति के लिए कार्यकर्ता वार्ड, मौहल्ला, गली तक पहुंचकर बूथो को मजबूत करें। नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने विगत एक साल के कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि कोरोना की विषम परिस्थितियों में सेवा के मंत्र को सर्वोपरि रखते हुए नगर मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने जरूरतमंदों की यथायोग्य सेवा की हैं और जनता का विश्वास जीता है। इसी प्रकार अन्य वक्ताओं में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपालसिंह चारण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली आदि ने भी विचार व्यक्त किए और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू जन कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में नगर शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक और उनके पालक मनोनीत कर घोषणा की गई। इससे पहले दीप प्रज्वलन और वन्देमातरम गान से बैठक का प्रारंभ व राष्ट्रगान से समापन हुआ, साथ ही कोरोना कालखंड में हुए दिवंगतों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

स्थानीय विधायक पर देवासी ने साधा निशाना -

पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने स्थानीय विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि रो-रोकर राज लेने वाले अब भाषणों तक सीमित हो गए हैं,देवासी ने क्षेत्र का विकास अवरुद्ध होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में नगर परिषद सिरोही क्षेत्र में करीब 47 करोड़ के विकास कार्य हुए और तत्कालीन स्वीकृत कार्यों की क्रियान्वित बोर्ड बदलने के बाद रुकी हुई है और नगर का विकास अवरुद्ध हुआ है। उन्होंने नगर मंडल के कार्यों की सराहना की।

इनकी रही उपस्थिति :

बैठक में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती गीता पुरोहित, एडवोकेट शैतान खरोर, रणछोड़ पुरोहित, प्रकाश पटेल, नगर मंत्री महेंद्र माली, अजय भट्ट, हरिकिशन रावल, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, पार्षद प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, श्रीमती मणिदेवी माली, पूर्व पार्षद रणछोड़ प्रजापत, श्रीमती प्रीति चौहान, गोविंदसिंह बारड़, चुन्नीलाल पटेल, ललित प्रजापत,कपूराराम पटेल, नितिन रावल, हितेंद्र ओझा, रामेश्वर कंसारा, रमजान खान, देवेंद्र डांगी,दाऊसिंह चौहान, इरशाद कुरैशी,संग्रामसिंह राठौड़, इंदरसिंह मकवाना, बाबूसिंह माकरोड़ा,गोविंद सैनी, चेतन सैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categories