खास खबर

मुख्यमंत्री द्वारा डी.ए. की त्वरित घोषणा स्वागत योग्य कदम - गहलोत

शिवगंज | राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों एवं पेन्शनर्स का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढाकर 28 प्रतिशत करने के त्वरित निर्णय पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार एवं धन्यवाद को ज्ञापित किया।

संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की घोषणा के साथ ही अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों एवं पेन्शनर्स का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढाकर 28 प्रतिशत करने के त्वरित निर्णय पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) सरकार के कर्मचारी हित में लिये गये तत्काल फैसले पर संगठन ने धन्यवाद ज्ञापित कर आशा व्यक्त की कि आगे भी कर्मचारी हितों के प्रति गम्भीरता से कार्य कर राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सेवारत समस्याओं एवं वेतन विसंगतियों का शीघ्र निराकरण होगा। गहलोत सरकार के पूर्व के कार्यकाल में भी कर्मचारी हितों में लिए गये फैसलों को आज भी कर्मचारी वर्ग याद करता है।

Categories