खास खबर

कांग्रेस सेवादल अब नए बदलाव के साथ सामने आया है - सिरोही विधायक संयम लोढा

कांग्रेस सेवादल की 13वीं विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

आबूरोड/सिरोही। कांग्रेस सेवादल अब नए बदलाव के साथ सामने आया है। हमें उसे अपनी पार्टी एवं विचारों में प्राथमिकता देनी होगी। उसे वह महत्व मिलना चाहिए जो 20-25 साल पहले मिलता था। सेवादल एक अनुशासित संगठन के रूप में हमेशा से कार्य करता आया है। सेवादल का हरेक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करता है। वार्ड बूथ तक जाकर सेवादल कार्यकताओं को कार्य करना चाहिए। यह बात विधायक संयम लोढा ने ब्रहमाकुमारी में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की 13वीं विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जन विरोधी कार्यो, महंगाई, किसानों पर थोपे गए तीनो काले कानून, रेलवे, बैंक, एयरपोर्ट, रक्षा उपकरण बनाने वाले कारखानो, बीएसएनएल का निजीकरण कर आमजनता के साथ खिलवाड किया है। कांग्रेस सेवादल का संगठन हमारी पार्टी के लिए फिर से बड़ा आधार बनेगा। उन्होने कहां कि भारतीय जनता पार्टी हर जगह छल-कपट की राजनीति कर रही है वह भ्रमजाल फैला रही है। ऐसे में हम सभी को इसे गंभीरता से लेना होगा। अब हर कार्यकर्ता को घर-घर पहुंचकर भाजपा की कार्यशैली से आमजन को अवगत कराना होगा।

सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहां कि सेवादल अब नए परिवेश एवं सोच के साथ कार्य करेगा। सेवादल में हर कार्यकर्ता को तवज्जों दी जाती है। अब हमारा पहला दायित्व बूथ स्तर पर सेवादल को मजबूत करना है। हम आमजनता के हितो के लिए हर स्तर पर जाकर लडाई लडेगे। उन्होंने सेवादल के कार्यकर्ताओं से अपील की कि जरूरतमंदों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें। जनता को राहत पहुंचाएं। इस अवसर पर प्रत्येक प्रदेश से आये सेवादल प्रभारियों से खुले मंच पर बातचीत कर सेवादल को मजबूती प्रदान करने को कहां।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कहां कि कोविड महामारी में प्रदेश स्तर पर सेवादल के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अच्छा कार्य किया है जो कि सराहनीय है। सेवादल के प्रत्येक कार्यकर्ता का हर जरूरतमंद के कार्यों को प्राथमिकता देना ही प्रमुख लक्ष्य है। उन्होने कहां कि सेवादल कांग्रेस पार्टी के रीढ की हड्डी है, पार्टी में मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई कमी नही है।बूथ स्तर तक सेवादल को मजबूती प्रदान करने के लिए अभी से फील्ड कार्य करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी प्रकाश भरतिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता लालजी प्रसाद मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव बलराम भडोटिया, कौशिक प्रसाद, जोधपुर प्रभारी राजेन्द्र सिंह, मोहन हटेला ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी, प्रदेश सचिव निम्बाराम गरासिया, पूर्व चौयरमेन अश्विन गर्ग, पार्षद नरगिस कायमखानी, कांतिलाल परिहार, शमशाद अली अब्बासी, जितेन्द्र बंजारा, सुरेश बंजारा, किरण रैगर, सुनिल राज, गोपाल शर्मा, शिवशंकर शर्मा, मोहम्मद समीर, हमीद कुरैशी, जयंतिलाल मारू, सुंदर देवी, पूजा राणा, मीनू सैनी, नीना परिहार, राजेश परिहार, संजय परमार सरूपगंज, कुशल सिंह देवडा, दशरथ नरूका, साजिद अली, बाबूलाल पुरोहित, नारायण गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categories