खास खबर

एक दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण आयोजित

सिरोही जिला परिषद ( ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) के सभागार में आर.यू.आई.डी.पी. के तत्वाधान में विभागीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में पी.एम.सी.बी.सी. की ओर से श्रीमती कावेरी दत्त एवं भूपेन्द्र कौशिक ने महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए श्रमिकांे के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपना ने का सुझाव व सतर्कता बरतने के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही कार्य स्थल पर पुरूष के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किये जाने के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अधीक्षण अभियंता, आर.यू.आई.डी.पी. अशोक कुमार जैन द्वारा शहर में करवाये जा रहे सीवरेज एवं जलप्रदाय योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अशोक कुमार कड़वासरा, सहायक अभियंता, आर.यू.आई.डी.पी., विकास माथुर, सीनियर कन्सट्रक्शन इंजीनियर, सी.एम.एस.सी-।।, इंदिरा चैधरी चैहान, ए.एस.ओ., सी.एम.एस.सी-।। प्रकाश चन्द गुप्ता, प्रोजक्ट मैनेजर सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories