खास खबर

कोरोना काल मे व्यापार जगत के नुकसान की भरपाई में केंद्र व राज्य 10 लाख करोड़ का पैकेज करे जारी : ऐड राज के.पुरोहित

भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम

मुम्बई, हरीश दवे | महाराष्ट्र समस्त व्यापारी संस्थाओ की अपेक्स बॉडी (फेडरेशन ऑफ़ एसोसिएशन ऑफ़ महाराष्ट्र) के पी.डिमेलो रोड, कर्नाक बंदर स्थित कार्यालय में महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के. पुरोहितजी का भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विभिन्न संस्थाओ द्वारा FAM की अध्यक्षता में भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

FAM के अध्यक्ष विनेश मेहता ने स्वागत भाषण में कहा की राज के. पुरोहित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर महाराष्ट्र के समस्त व्यापारी समाज व व्यापारियों में उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है, राज पुरोहित व्यापार हितैषी व व्यापारियों के सच्चे मित्र है, पिछले ५० वर्षों से विधानसभा में अथवा विधानसभा के बाहर व्यापार हित एवं व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा साथ दिया है, संघर्ष किया है। फिर वह जीएसटी हो, एलबीटी हो या ऑक्टरोई या कानून व्यवस्था का प्रश्न हो, हमेशा राज पुरोहितजी ने व्यापारियों के पक्ष में साथ दिया है, और संघर्ष मय भूमिका निभायी है। ऐसे व्यापार हितैषी व व्यापरिमित्र को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए समस्त व्यापारी समाज की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकांतदादा पाटील, मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभातजी लोढ़ा फाम के माध्यम से धन्यवाद व्यक्त किया, और भविष्य में भी राज पुरोहितजी व्यापार हित व व्यापारी समस्याओ के निरंतर साथ देंगे ऐसा विशवास व्यक्त किया। फाम की अध्यक्षता में विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारियों ने राज पुरोहितजी का स्वागत व अभिनन्दन किया।

इस मौके पर श्री राज के. पुरोहित ने सम्बोधित करते हुए कहा की "व्यापार और व्यापारी किसी भी समाज व देश के लिए प्रगति का मापदंड होता है" व्यापार बढ़ेगा, व्यापारी खुश होगा तो समाज व देश का विकास हो सकता है, आज दुनिया के कई देश व्यापार के कारण शक्तिशाली बने है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से के माध्यम से व्यापार जगत के लिए १० लाख करोड़ रूपये का पैकेज की मांग की तांकि कोरोनाकाल में जो व्यापार जगत में व्यापारियों का जो नुक्सान हुआ है, उसकी भरपाई हो सके। साथ ही साथ राज पुरोहित ने चिंता जताई की आज अमेज़ॉन, वॉलमॉर्ट, फ्लिपकार्ट, डी मार्ट जैसी बड़ी कंपनियों के कारण व्यापार को भारी मात्रा में नुक्सान हो रहा है, व्यापारी बर्बाद हो रहा है, ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा इन कंपनियों पर प्रतिबन्ध लगाने की आवश्यकता जताई। व्यापार जगत को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के करप्रणाली व कर वसुली में तत्काल सुधार करने का सुझाव व्यक्त किया, जिससे व्यापारियों को Ease of Doing का लाभ मिले व व्यापार में सरलता निर्माण हो। श्री पुरोहित ने कहा की किसी भी राज्य में व्यापार व विकास के लिए स्थानिक कानून व्यवस्था जनताभिमुख के साथ साथ व्यापारीभिमुख भी होनी चाहिए, आज महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था में सुधार होने की आवश्यकता है, तांकि व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करे, व् बिना किसी डर के व्यापार कर सके। श्री राज पुरोहितजी ने व्यापारियों की उपस्थिति में महाराष्ट्र के समस्त व्यापारियों से संगठित होकर मुद्दे उठाने का आवाहन किया और व्यापारियों के मुद्दों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार तक ले जाने की जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन राज पुरोहितजी ने दिया।

अंत में FAM के अध्यक्ष विनेश मेहता एवं पदाधिकारी तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

Categories