खास खबर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरलूट में आपत्ति जताते हुए स्थानीय विधायक सयंम लोढा का किया विरोध

सिरोही, हरीश दवे | बरलूट से पुलिस थाना हटाकर जावाल ले जाने की चर्चाओं को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन सुआरा के नेतृत्व में उद्घाटन कार्यक्रम के पश्च्यात स्थानीय विधायक सयंम लोढा को आपत्ति पर पत्र देते हुए विरोध जताया।

जिसमें कहा कि अगर पुलिस थाना बरलूट से जावाल ले जाया जाता है तो बरलूट में शांति व्यवस्था भांग होने व बदमाश एवं तस्करों के सक्रिय होने की पूरी संभावना है। अगर पुलिस थाना बरलूट से सिरोही काट है तो बदमाशो एवं तस्करों के हौसले बुलंद होंगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमराराम प्रजापत ने कहा कि जबसे पुलिस थाना जावाल जाने की खबर मिली है तबसे पूरे बरलूत गांव में प्रशासन व राज्य सरकार के प्रति ग्रामीणों में व्यापक आक्रोश भी है। इसलिए बरलूट के स्थानीय लोगो की जनभावनाओं का सामान करे प्रसाशन। इस दोरान मब की बात के जिला सयोजक मांगूसिंह बावली, पूर्व जिलामंत्री कांतिलाल पुरोहित, मन की बात के मंडल सयोजक जब्बरसिंह सोलंकी एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Categories