खास खबर

महिला कांग्रेस सिरोही की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

सिरोही, हरीश दवे | राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने पूर्व की सभी कमेटियों को भंग करते हुए सिरोही जिले में महिला कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।

नई कार्यकारिणी में लीला परमार पूर्व चेयरमैन आबूपर्वत को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ; ललिता गरासिया गणका, पिंकी मेघवाल स्वरूपगंज, रतन जैन मालगांव, उषा देवासी पालडी एम, मीरादेवी रावल गोयली को जिला उपाध्यक्ष; रेणुलता व्यास सिरोही को जिला प्रवक्ता; ममता चितारा शिवगंज को कोषाध्यक्ष; सुमन शर्मा आबूरोड, अनिता कंवर पिण्डवाडा, रेशमा कोली दौलपुरा, ओमबाला शिवगंज, रजनी मेघवाल बरलूट को जिला मंत्री ; पूरण कंवर कृष्णगंज, बबीता अग्रवाल शिवगंज, खुर्शीदा बानो आबूपर्वत को महामंत्री ; सविता मेघवाल सरपंच मंडवारिया, सुमित्रा परमार किवरली को जिला प्रचार मंत्री; शारदा बी भील जोलपुर, विमला मारू तरतोली को संगठन मंत्री नियुक्त किया है।

इसके साथ साथ मीरा कंवर आबूपर्वत, हेमलता सिंह पिण्डवाडा, बाईदेवी बुनकर मंडार, संतोष कंवर आबूपर्वत, नीना परिहार आबूरोड, लीला गरासिया क्यारिया, सीतादेवी पुरोहित वराडा, उषा हरिजन कालन्द्री, अलका कालमा आबूपर्वत, राजकुमारी आर्य सिरोही, अरूणा मेघवाल मनोरा, जमीला रंगरेज सिरोही, पूनम राणा आबूरोड, गंगादेवी चौधरी तंवरी, अफसाना कौसर सिरोही, संतोष मेघवाल जावाल, पंचम कंवर मामावली, हंजा घांची नून, मोहिनी प्रजापत कालन्द्री, मालूदेवी रेवदर, पींकी आशीष मेघवाल गोयली, यशोदा अरोडा आबूपर्वत, कमला हीरागर चडवाल, विमला आदिवाल आबूपर्वत, मुनिया हीरागर, नीतू कंवर काकेन्द्रा (सरपंच सनपुर), सुन्दर गहलोत आबूरोड, हीरी मेघवाल तंवरी, कमला कंवर सनपुर, दिव्या रावल नवारा को जिला कार्यकारिणी के सदस्य रूप में मनोनीत किया गया है।

जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने बताया कि सिरोही जिले के सभी ब्लाक व नगर अध्यक्षों की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी इससे महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

Categories