खास खबर

युवा तरुणाई मोर्चा के माध्यम से राष्ट्र हित मे आगे आए - भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली

प्रवास के दौरान नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के मौके पर युवाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का विश्वास दिलाया

सिरोही, हरीश दवे | भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जिले के प्रवास के दौरान स्वरूपगंज, झाडोली, रोहिडा आदि मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत करके प्रस्तावित नवगठित होने वाली टीम में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का माली को विश्वास दिलाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने सभी युवा तरुणाई से एकजुट होकर राष्ट्र के नवनिर्माण आगे आने का आवाहन किया।

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल माली अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रथम बार जब मंडलों के कार्यकर्ताओं से मिले तो वहां जगह जगह युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करके गोपाल माली के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की।

झाडोली के महादेव मंदिर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत, नगर इकाई अध्यक्ष भरत पुरोहित, अर्जुन पुरोहित, कालूराम सैन, करणसिंह भाटी, हिम्मत रावल आदि ने साफा, माला, दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। इसी प्रकार मनीष रावल के नेतृत्व में युवा टीम द्वारा भी एक अन्य कार्यक्रम में स्वागत हुआ।

स्वरूपगंज में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्वरूपगंज इकाई एवं रोहिडा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रूपाराम देवासी एवं रोहिडा मंडल अध्यक्ष रोहित रावल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करके जोशीले नारे लगाए। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पार्टी के आगामी होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम व संघठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा भी की। माली ने बताया कि वे हमेशा संगठन को के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक योजना बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास करेंगे, उन्होंने ने कहा कि आने वाले समय में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर युवाओं के बीच काम करने का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित, पूर्व उपाध्यक्ष हिम्मत पुरोहित, भुवनेश राजपुरोहित, रतन प्रजापत आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ने सनवाड़ा स्थित श्रीपति धाम गौशाला में दर्शन वन्दन करके गोविंदजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सुमेरपुर विधायक जौराराम प्रजापत भी मौजूद थे विधायक ने गोपाल माली को शुभकामनाएं देकर बधाई दी।

Categories