खास खबर

कांग्रेस के झगड़े, मंत्रिमंडल विस्तार व राजनैतिक नियुक्तियों से ध्यान भटकाने के लिये गहलोत राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ साजिश रच रहे - नारयण पुरोहित

सिरोही, हरीश दवे | भाजपा जिलाध्यक्ष नारयण पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में राष्ट्रवादी संगठन आर एस एस व भाजपा के खिलाफ षड्यंत्र किये जा रहे हैं। जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।

पुरोहित ने कहा कि भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस पार्टी के राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा व संगठनों को बदनाम करने का षडयंत्र किया जा रहा है, जिससे पूरे राजस्थान की जनता आक्रोश में है।

राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ किये जा रहे षडयंत्र में कांग्रेस सरकार कभी सफल नहीं होगी लोकतंत्र की बातें करने वाले गहलोत सरकारी संस्थाओं व मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो सरकार के कमजोर व डगमगाने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, प्रदेश की जनता इस कृत्य के लिये इनको कभी माफ नहीं करेगी।

पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस के आपसी झगड़े, मंत्रिमंडल विस्तार व राजनैतिक नियुक्तियों से ध्यान भटकाने व दिल्ली में बैठे कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिये  गहलोत राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, जो इनकी कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है।

हमारे राज्य के राजनीतिक सद्भाव की चर्चा देशभर में होती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के शासन में गहलोत ने विद्वेषपूर्ण, प्रतिशोध और सियासी षड्यंत्रों की राजनीति शुरू कर संस्थाओं और व्यक्तियों का चरित्र हनन को अपना मुख्य एजेंडा बना लिया है।प्रदेश की जनता-कार्यकर्ता गहलोत सरकार के इस घृणित कृत्य को देख रहे हैं, हर चुनोती का सामना करेंगे और वक्त आने पर जनता जवाब देगी।

Categories